इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

बांग्लादेश दक्षिण एशिया में पूर्व की ओर स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ढाका है। यह लगभग पूरी तरह से भारत से घिरा हुआ है। इसका कुछ हिस्सा ही म्यांमार से जुड़ता है। इसका जमीनी हिस्सा अमेरिका के फ्लॉरिडा से भी कम है और आबादी रूस से भी अधिक है। लगभग 90% प्रतिशत जनता मुसलमान है और लगभग पूरी ही जनता बंगाली भाषा को अपनी मातृभाषा मानती है हालाँकि, सिलहट जैसे क्षेत्रों की बोलियाँ काफी अलग हैं।

क्षेत्र[सम्पादन]

बांग्लादेश एक बहुत ही छोटा देश है और यह 8 प्रशासनिक मंडलों में बंटा हुआ है:

बांग्लादेश के क्षेत्र
ढाका मंडल
जिसमें देश की राजधानी स्थित है, जूट और धान के खेतों का इलाका है।
चटगाँव मंडल
मनोरम पहाड़ियाँ, सुंदर समुद्री बीच और पहाड़ी जंगलों की भूमि।
राजशाही मंडल
रेशम, आम और दर्जनों पुरातात्विक महत्व के खंडहरों के लिए जाना जाता है।
खुलना मंडल
आरामदायक, धीमी गति से चलने वाली ज़िन्दगी, सुन्दरबन का इलाका।
सिलहट मंडल
सुदूर तक फैले चाय बागान और सुंदर दृश्यावली।
बारिसाल मंडल
नदियों और धान के खेतों से भरपूर सुंदर इलाका।
रंगपुर मंडल
मंदिर, देहाती संस्कृति।
मैमनसिंह मंडल
दक्षिणी एशिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय, अपनी संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध।

शहर[सम्पादन]

ज्यादातर शहर अपने ही नाम के मंडल का मुख्यालय (राजधानी) हैं:

  • ढाका - सबसे बड़ा शहर और राजधानी, घनी बस्ती और तेजी से बढ़ती जनसंख्या।
  • चटगाँव - बंदरगाह और आर्थिक महत्त्व का शहर, दूसरा सबसे बड़ा शहर और म्यामांर और दक्षिणी एशिया के बीच की कड़ी।
  • मैमनसिंह - ब्रह्मपुत्र के किनारे बसा ऐतिहासिक शहर, सांस्कृतिक और राजनीतिक इतिहास के दृष्टि से महत्वपूर्ण।
  • खुलना - रूपशा नदी के किनारे बसा शहर, झींगा के लिए प्रसिद्ध और सुन्दरबन की यात्रा का पहला पड़ाव।
  • राजशाही - रेशम नगरी
  • रंगपुर - उत्तर पश्चिम में स्थित महत्वपूर्ण शहर, कृषि उत्पादों का बाजार।
  • बारिसाल- दक्षिणी शहर, धान के खेत और नदियों के के बीच नौका विहार के लिए प्रसिद्ध।
  • सिलहट - उत्तरी-पूर्वी पहाड़ियों पर मनोरम शहर।
  • जेसोर- एक छोटा सा शहर, अपने गुड़ के लिए मशहूर जो खजूर से बनाया जाता है।

परिचय[सम्पादन]

मौसम[सम्पादन]

बांग्लादेश में उप-उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है। यहाँ कुल छः ऋतुयें होती हैं। दिसम्बर से जनवरी तक शरद ऋतु, फरवरी से मार्च तक बसंत, अप्रैल से मई तक गर्मी, जून से जुलाई तक बारिश, अगस्त से सितम्बर तक पतझड़ और अक्टूबर से नवम्बर तक पतझड़ के बाद वाली ऋतु होती है। यहाँ का औसत तापमान शरद ऋतु में 9 से 29 डिग्री तक रहता है और गर्मियों में 21 से 34 डिग्री तक रहता है। यहाँ वार्षिक वर्षा 160से॰ मी॰ से 200 से॰ मी॰ तक होती है।

लोग[सम्पादन]

लगभग 17 करोड़ की आबादी होने के बावजूद बांग्लादेश बहुत ही कम विवधता वाला देश है। 98% जनता बंगाली भाषा को अपनी मातृभाषा मानती हैं। हालांकि चटगांव और सिलहट की बोलियाँ मानक बंगाली से काफी भिन्न है। 87% जनता इस्लाम और 12% हिन्दू धर्म को मानती हैं।