इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

थाईलैंड (थाई: ประเทศไทย) को आधिकारिक रूप से थाई का साम्राज्य (ราชอาณาจักรไทย) कहा जाता है। अच्छे भोजन, अच्छा मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल है। इसे मुस्कान की भूमि भी कहा जाता है।

शहर[सम्पादन]

नक्शा
थाईलैंड का नक्शा
  • 1 बैंगकोक (थाई: กรุงเทพมหานคร) — ये थाईलैंड की राजधानी है, जिसकी जनसंख्या एक करोड़ से भी अधिक है। क्योंकि ये एक बहुत बड़ा शहर है, इस कारण इसकी बहुत ऊँची इमारते हैं और यातायात भी भीड़ वाला ही रहता है। ये एशिया के कुछ ऐसे विशाल महानगरों में से एक है, जिसमें कई सारे शानदार मंदिर, नहर और काफी व्यस्त बाजार मौजूद है।
  • 2 आयुत्थया (थाई: พระนครศรีอยุธยา)
  • 3 चियांग मइ (थाई: เชียงใหม่)
  • 4 चियांग राय (थाई: เมืองเชียงราย)
  • 5 कंचनबूरी (थाई: กาญจนบุรี)
  • 6 नखोन रत्चासीमा (थाई: นครราชสีมา)
  • 7 पट्टाया (थाई: พัทยา)
  • 8 सुखोठाई (थाई: สุโขทัย)
  • 9 सूरत ठानी (थाई: สุราษฎร์ธานี)

परिचय[सम्पादन]

दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे अधिक पर्यटक यहीं आते हैं। यहाँ हरा भरा जंगल है, जो उतना ही हरा है, जितना होता है। साफ नीला पानी और भोजन, जिसे बिना खाये आप रह नहीं पाएंगे।

यात्रा[सम्पादन]

कई एशियाई और पश्चिमी देशों के लोगों के पास यदि पासपोर्ट हो और केवल घूमने के लिए थाईलैंड आयें हों, तो उन्हें वीजा की कोई जरूरत नहीं होती है।

विमान द्वारा[सम्पादन]

यहाँ बैंकॉक और फुकेट में थाईलैंड के मुख्य हवाई अड्डे मौजूद हैं, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के उड़ान भरते हैं। लगभग सभी विमान जो एशिया में उतरते हैं, वे लोग बैंकॉक में भी आते ही हैं। इस कारण यहाँ की सेवा काफी अच्छी है और चुनौती मिलने के कारण इस मार्ग की सभी टिकटें सस्ती होती है। बैंकॉक में दो बड़े हवाई अड्डे हैं। इसमें सुवर्णभूमि हवाई अड्डा मुख्य हवाई अड्डा है, जो बड़े विमानों के लिए है। वहीं डॉन मुएंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केवल छोटे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए है।