शामली

विकियात्रा से

शामली भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। जिले का मुख्यालय शामली है।

दर्शनीय स्थल[सम्पादन]

सतलोक आश्रम[सम्पादन]

उत्तर प्रदेश राज्य के, जिला शामली करनाल हाईवे के, झिंझाना कस्बे के, वेदखेड़ी गांव में सुप्रसिद्ध संत रामपाल जी महाराज का सतलोक आश्रम स्थित हैं। सतलोक आश्रम 28 बीघे लगभग पौने 6 एकड़ में आश्रम हैं। आश्रम में बिजली पानी की व्यवस्था है। आश्रम में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय व स्नानघर की व्यवस्था है। सतलोक आश्रम में हजारों लोगों की एक साथ रूकने, भण्डारा करने व बैठ कर सत्संग सुनने की निशुल्क व्यवस्था हैं। सतलोक आश्रम में 10000 व्यक्ति एक साथ बैठकर सत्संग सुन सकते हैं। आश्रम में एक साथ 3000 भगत मिलकर भंडारा कर सकते हैं। इस आश्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों के व्यक्ति आ सकते हैं। यहाँ पर सभी पवित्र शास्त्रों के आधार पर हवन, यज्ञ, ज्योति, पाठ करवाये जाते हैं इसलिए यहां पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं और सत्संग के माध्यम से मनुष्य जीवन के मूल उद्देश्य की जानकारी प्राप्त होती है। सतलोक आश्रम शामली जिले में ही स्थित है। तथा शामली रेलवे स्टेशन से करनाल रोड पर 12 किलोमीटर पर है। आश्रम शामली करनाल हाइवे से मात्र 100 मीटर वेदखेडी गांव के रास्ते पर है। आश्रम पहुंचे के लिए पानीपत व करनाल से बस द्वारा जाया जा सकता है। आश्रम करनाल 32 किमी, पानीपत से 42 किमी, सहारनपुर से 70 किमी, मुजफ्फरनगर से 55 किमी, मेरठ से 80 किमी पर है

हनुमान टीला[सम्पादन]

उत्तर प्रदेश के जिला शामली में हनुमान मंदिर स्थित हैं यह हनुमान मंदिर शहर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में हनुमान जी को स्थापित किया गया है। जिस कारण से यह मंदिर हनुमान टीला के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत ही भव्य है। यह मंदिर देखने में बहुत ही सुंदर है।

नवाब तालाब[सम्पादन]

नवाब तालाब, कैराना

शामली जिले के कैराना तहसील में नवाब तालाब स्थित है। मुग़ल बादशाह जहांगीर (1569–1627) ने अपनी आत्मकथा 'तुज़क-ए-जहाँगीरी' में नवाब तालाब का वर्णन किया है। बादशाह जहांगीर के मंत्री नवाब मुकर्रब खां ने 'नोलखा बाग़' अर्थात नो लाख फलदार वृक्षों के बाग के मध्य में नवाब तालाब का निर्माण कराया था। तालाब में जल निकट ही यमुना नदी से आता था। आसपास कई दयनीय अवस्था में अवशेष देखे जा सकते हैं। इस तालाब वाले बाग़ के 'आम' अकबर और जहांगीर को पसंद थे। सम्राट जहांगीर ने कुछ समय इस बाग़ और तालाब पर बिताया था।

श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर[सम्पादन]

श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर यह मराठा कालीन प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में शिव जी की मूर्ति को स्थापित किया गया है जिस कारण से यहां पर आने वाले श्रद्धालु शिव जी के दर्शनार्थ हेतु आते है। यह मंदिर शामली जिले में सती मंदिर रोड में स्थित है।

वनखंडी महादेव मंदिर[सम्पादन]

शामली जिले के कैराना तहसील में वनखंडी महादेव मंदिर स्थित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर में शिव भगवान जी की मूर्ति दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के पास में ही एक तालाब स्थित हैं।

जामा मस्जिद[सम्पादन]

जामा मस्जिद शामली शहर में स्थित मुस्लिम लोगों का धार्मिक स्थल है। यह मस्जिद प्राचीन है। जामा मस्जिद शामली के कैराना में स्थित है। इस मस्जिद में आपको 3 गुंबद देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस मस्जिद का वास्तुकला भी बहुत सुंदर है।

जैन मंदिर जलालाबाद[सम्पादन]

जैन मंदिर शामली जिले के जलालाबाद में स्थित है। यह जैन लोगों के लिए एक तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की बहुत सुंदर प्रतिमा हैं।

यात्रा[सम्पादन]

रेल यात्रा[सम्पादन]

दिल्ली शामली से लगभग 85 किमी. दूर स्थित है। दिल्ली से शामली के लिए ट्रेनें प्रतिदिन चलती हैं। ट्रेन द्वारा दिल्ली से शामली के बीच की दूरी 93 किमी. (किलोमीटर) है।

हवाई जहाज यात्रा[सम्पादन]

दिल्ली शामली से लगभग 85 किमी. दूर स्थित है। शामली जिले का निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जोकि यहाँ से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। यह एयरपोर्ट देश-विदेश से भलीभांति जुड़ा हुआ है।

बस यात्रा[सम्पादन]

दिल्ली से शामली के लिए बस भी उपलब्ध हैं। दिल्ली से शामली के लिए बस का समय लगभग 2 घंटे 13 मिनट का समय लग जाता है।