विकियात्रा से

विकियात्रा कोई मामूली यात्रा मार्गदर्शक नहीं है। हालांकि हमारे लेख पारंपरिक कागजों में लिखे यात्रा मार्गदर्शक के जैसे दिखते हैं, लेकिन इसमें कई अलग अलग तरह की सामग्री है, जिससे आप आसानी से उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें जगहों के नाम के साथ संख्या दिया होता है, जिसमें क्लिक करने से आप नक्शे में उस जगह को और उसके आसपास के जगहों को देख सकते हैं। आप यात्रा कर रहे हों, तब भी आप अपने मोबाइल से भी विकियात्रा के लेखों को बढ़ा सकते हैं।

ऑनलाइन[सम्पादन]

सबसे पहले तो आपको उस लेख को ढूंढना होगा, जिसका विस्तार करने में आपकी रुचि है। आपको ऊपर में दायें ओर कोने में एक जगह "विकियात्रा में खोजें" लिखा हुआ दिखेगा, बस उसमें लेख का नाम लिख दें और "एंटर" दबा दें। आपको ये तरीका अच्छा न लगे तो आप लेखों से भी दूसरे लेखों तक जा सकते हैं। बस कोई भी लेख देख लें और उसमें दी गई कड़ियों से किसी लेख में चले जाएँ।

ऑफलाइन[सम्पादन]

विकियात्रा के लेखों को इस प्रकार से बनाया गया है कि आप बिना इंटरनेट के भी इसे अपने यात्रा में उपयोग कर सकते हैं। बिना इंटरनेट किसी वेबसाइट की जानकारी का कैसे उपयोग किया जा सकता है? इसके लिए आपको दायें ओर दिये गए स्थान में "PDF के रूप में डाउनलोड करें" वाली कड़ी दिखेगी, जिसमें आप क्लिक कर किसी भी लेख को पीडीएफ़ फ़ाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। जिसे आप किसी भी उपकरण में रख सकते हैं या उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। प्रिंट निकालने के लिए आप उसी जगह "छापने योग्य संस्करण" की कड़ी भी देख सकते हैं, उसमें जाने से आपको प्रिंट निकालने लायक संस्करण मिल जाएगा।

विकियात्रा क्या है?[सम्पादन]

अन्य कई परियोजनाएँ, जिसमें लोग अपना योगदान दे कर उसे आगे बढ़ाते हैं, उसी प्रकार विकियात्रा भी है, जिसमें हमेशा कार्य प्रगति पर रहता है और आगे बढ़ता रहता है। विकियात्रा में कुछ ऐसे लेख भी हैं, जिसे पूरा हुआ माना जा सकता है, और कई सारे ऐसे भी हैं, जिन पर अभी भी काम चल रहा है। इसमें बहुत सारे ऐसे लेख हैं, जो अभी अपनी शुरुआती अवस्था में हैं। हमारी कोशिश यही रहती है कि दुनिया के अधिक से अधिक घूमने वाले जगहों के बारे में लेख उपलब्ध कराएँ। यहाँ कुछ लेख जो ठीक से नहीं लिखे गए हैं, हम उन लेखों को उनके गुणवत्ता के आधार पर अलग अलग भागों में बांटते हैं। जिससे जिन लेखों में काम करना हो, उस लेख को आसानी से खोजा जा सके।