विकियात्रा से

पहला कदम

सामग्री

विकियात्रा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद!

आपका विकियात्रा में स्वागत है। हमें आशा है कि आपको ये साइट अच्छा लगेगा और आप रुक कर इसकी मदद करना चाहेंगे। इस मार्गदर्शक में विकियात्रा के बारे में सामान्य जानकारी दी गई है, जिसका उद्देश्य नए सदस्यों की सहायता करना है, जो इस साइट में रुचि रखते हैं और विकियात्रा के 2018 के प्रतियोगिता में जुड़ने से पहले इसके बारे में जानना चाहते हैं। इसी पन्ने पर सम्पादन प्रतियोगिता के बारे में जानकारी और नियम दिया गया है।

परिचय[सम्पादन]

दूसरे कई परियोजनायें, जो कई लोगों की मदद से चलती रहती हैं, उसी प्रकार विकियात्रा भी है, जिस पर हमेशा काम चलता ही रहता है और परियोजना आगे बढ़ते रहती है। विकियात्रा में बस कुछ ही लेख ऐसे हैं, जिसे हम पूरा हुआ कह सकते हैं। बहुत से लेखों को अभी भी बनाया जा रहा है और बहुत से लेख तो अपनी शुरूआती स्थिति में हैं। इसके बावजूद भी हम दुनिया के अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों के बारे में लेख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कई ऐसे जगहों के लेख इसमें अभी लिखे भी नहीं गए हैं, जिस पर लेख होना चाहिए था। खराब स्थिति के लेखों को ठीक करने और आवश्यक लेखों को और अच्छा करने के लिए हम लेखों को गुणवत्ता के अनुसार श्रेणियों में बांटते हैं। जिससे लेखों तक जाना काफी आसान हो जाता है।

विकियात्रा का लक्ष्य थोड़ा अलग है। विकियात्रा परियोजना को यात्रियों के लिए यात्रियों द्वारा लिखा जाता है। जिसमें काफी उपयोगी जानकारी भी मौजूद होती है, केवल किसी देश के किसी बड़े पर्यटन स्थल की ही नहीं, जो लगभग हर पर्यटन पुस्तकों में आपको मिल ही जाएगा। इसका मतलब ये नहीं कि हम बड़े पर्यटन स्थलों के बारे में नहीं लिख सकते, बल्कि हम उनके बारे में भी लिख सकते हैं। हम उस जानकारी के साथ साथ कुछ और भी उपयोगी जानकारी भी जोड़ने का प्रयास करते हैं, जो पारंपरिक यात्री मार्गदर्शक पुस्तकों में नहीं मिलता है। कृपया हमारी मार्गदर्शिका को पढ़ें और अतिरिक्त उपयोगी जानकारी, जिससे पाठकों को लाभ हो, उसे डालने से न घबराएँ। धन्यवाद