विकियात्रा से

विकियात्रा में चित्र नीति पृष्ठ इसके लेखों में चित्रों के इस्तेमाल, अपलोड, उसके प्रकार और आकार से है। अन्य सभी परियोजनाओं की तरह इस परियोजना की भी एक अलग शैली है। इस परियोजना में किस तरह के चित्रों का इस्तेमाल करना है, उसके आकार कितने होने चाहिए और एक पृष्ठ में कितने चित्र लगाए जा सकते हैं, यह सारी जानकारी इस नीति में दी गई है। यदि आपको किसी शब्द को लेकर कोई दुविधा है या उसका अर्थ समझ नहीं पा रहे तो कृपया शब्दावली में उसके बारे में जान सकते हैं।

विकियात्रा में चित्रों को अपलोड करने की अनुमति नहीं है। यदि आप यहाँ किसी चित्र को अपलोड करना चाहते हैं, तो कृपया विकिमीडिया कॉमन्स पर जा कर अपलोड करें। वहाँ के किसी भी चित्र को आप विकियात्रा के किसी भी पन्ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कृपया विकिमीडिया कॉमन्स पर चित्र अपलोड करने से पहले उसके लाइसेंस एवं अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखें। यदि आप विकियात्रा हेतु चित्र अपलोड कर रहे हैं, तो उससे पूर्व इस चित्र नीति को भी पूरी तरह अवश्य पढ़ लें।

इस्तेमाल[सम्पादन]

लेखों में चित्रों के प्रयोग से सिर्फ उस लेख की खूबसूरती ही नहीं बढ़ती, बल्कि एक यात्रा गाइड के रूप में उसकी उपयोगिता भी बढ़ती है। पर इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी छोटे से लेख में कई सारे चित्र भर दें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि लेख में चित्रों की संख्या शब्दों के अनुपात से अधिक न हो।

प्रकार[सम्पादन]

चित्रों का प्रकार निम्न में से कोई एक होना चाहिए:

  • JPEG - फोटोग्राफ हेतु
  • PNG - पाठ या मैप या कम्प्युटर द्वारा निर्मित चित्रों हेतु
  • SVG - आइकॉन और मैप स्रोत हेतु


आकार[सम्पादन]

अच्छे बड़े आकार के चित्रों को अपलोड करना बेहतर है। इससे यात्रियों को पर्यटक स्थलों के बारे में ज्यादा अच्छी तरह जानकारी मिल सकेगी।

ये ना करें[सम्पादन]

अपने या किसी व्यक्ति की तस्वीर[सम्पादन]

आपके या आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार या अनजान व्यक्ति की तस्वीरें अच्छी हो सकती हैं, पर एक यात्रा गाइड में इन तस्वीरों का कोई काम नहीं है। कृपया विकिमीडिया कॉमन्स के पहचाने जाने योग्य व्यक्तियों के तस्वीरों पर नीति भी पढ़ लें।