इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

यात्रा चेतावनी चेतावनी: लीबिया में यात्रा खतरनाक बनी हुई है। बेंगाजी को अभी भी खतरनाक माना जाता है। जबकि इटली और तुर्की ने अपने दूतावासों को फिर से खोल दिया है, त्रिपोली अभी भी सुरक्षित नहीं है। अक्टूबर 2017 में, मिस्त्राह में हवाई अड्डे को प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष के बाद कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लीबिया राजनीतिक और मिलिशिया समूहों, असंतुष्ट व्यक्तियों, विदेशी सैन्य तत्वों और राष्ट्रीय संक्रमण परिषद (एनटीसी) के भीतर प्रतिस्पर्धा करने वाले गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष और हिंसक व्यस्तताओं से ग्रस्त है।

यदि आप पहले से ही लीबिया में हैं, तो बड़े सार्वजनिक समारोहों, सार्वजनिक प्रदर्शनों और नागरिक या मिलिशिया संघर्ष के स्थलों से दूर रहें। अपने क्षेत्र में राजनीतिक और नागरिक स्थिति और सैन्य व्यस्तताओं से संबंधित स्वतंत्र जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की सरकारें सलाह देती हैं कि लीबिया में उनके नागरिक जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से देश छोड़ दें।

कई देशों की सरकारों ने औपचारिक यात्रा की चेतावनी जारी की है, और सिफारिश की है कि उनके नागरिक लीबिया की यात्रा से बचें। यदि आपको लीबिया की यात्रा करनी चाहिए, तो महत्वपूर्ण एहतियाती जानकारी के लिए युद्ध क्षेत्र सुरक्षा सुरक्षा देखें।

(जानकारी का अंतिम अद्यतन जून २०१८)

लीबिया उत्तर अफ्रीका में समुद्र तट के पास बसा एक देश है। इस देश की सीमा पश्चिम में अल्जेरिया और टूनीसिया, दक्षिण में चाड और निगेर, दक्षिण-पूर्व में सुडान से मिलती है। इस देश का 90% भूभाग रेगिस्तान है। यह अफ्रीका का चौथा और दुनिया में सोलहवाँ सबसे बड़ा देश है। तेल संसाधन में यह दुनिया का दसवाँ बड़ा देश है। इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से इसी पर निर्भर करती है।

अन्य जानकारी[सम्पादन]

इतिहास[सम्पादन]

पुरातात्विक साक्ष्य यह दर्शाता है कि वर्ष -8,000 में प्राचीन लीबिया के तटीय मैदान में नव पाषाण के समय कई लोग यहाँ पशु पालन, खेती आदि कार्यों में कुशल थे। बाद में इसके कई या सभी हिस्सों पर ग्रीक रोमन आदि लोगों ने कब्जा किया था।

मौसम[सम्पादन]

लीबिया को पाँच अलग अलग प्रकार के जलवायु वाला क्षेत्र माना जाता है। जिसमें भूमध्यसागर का अधिक प्रभाव पड़ता है। लगभग सभी तटीय क्षेत्रों में गर्मी के साथ साथ हल्की ठंड पड़ती है। ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी वाला मौसम हो जाता है और शरद ऋतु में मौसम हल्का ठंडा ही रहता है। बारिश के मौसम में भी बारिश बहुत कम होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान ठंडा होता है और अधिक ऊँचे स्थान में तो बर्फ भी जमे रहता है। रेगिस्तान वाला सारा इलाका काफी गर्मी वाला होता है और पर्वतमाला से भी अधिक तापमान वाला क्षेत्र हो जाता है।

यात्रा[सम्पादन]

यात्रा चेतावनी वीजा प्रतिबंध:
इस्रायल के नागरिकों को और वहाँ से आने वाले लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यदि आपके पासपोर्ट में कहीं लिखा है कि आप इस्रायल गए थे तो आपको वीजा नहीं मिलेगा।

यहाँ आने के लिए आपको अनिवार्य रूप से पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता है। कुछ देशों जैसे अल्जेरिया, जॉर्डन, सीरिया, टूनीसिया, तुर्की आदि के लिए आने हेतु वीजा की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पासपोर्ट से पता चला कि आप इस्रायल में गए थे तो आपको यहाँ आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विमान द्वारा[सम्पादन]

  • ट्रिपोली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईएटीए: TIP) (अरबी: مطار طرابلس العالمي) - इस देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है। यह ट्रिपोली शहर के केंद्र से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे में कई लीबियाई विमान उपस्थित हैं। यह अफ्रीकी विमानों के रुकने का भी स्थान है और बुराक के विमान भी पहले यहीं रुकते थे, लेकिन 2011 में हुए लीबियाई गृह युद्ध के बाद बुराक विमानों के लिए यह हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था।
  • मितिगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईएटीए: MJI) ट्रोपोली शहर के मध्य से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जून 1970 से पहले तक इस स्थान का उपयोग अमेरिकी वायु सेना करती थी। इस हवाई अड्डे को नागरिकों के लिए अक्टूबर 2011 में खोला गया था, जब तुर्की विमान इस्तांबुल और अतातुर्क में अपनी सेवा सीमित देना शुरू कर दिया था। इसके बाद यह विमान अपने यात्रियों को वापस ट्रिपोली हवाई अड्डे में ले जाने लगा।

कार द्वारा[सम्पादन]

आप लीबिया में जमीन में चलते चलते भी आ सकते हैं। यहाँ बस और साझा टैक्सी है। टैक्सी में 6 लोग आ सकते हैं। यह सेवा ट्यूनिस, अलेक्जेंडरिया, कैरो और ड्जेरबा से संचालित होती है।

आप चाहें तो आप आणि गाड़ी से भी यात्रा का आनन्द उठा सकते हैं। यहाँ आप रेगिस्तानी गाड़ी या कोई अन्य गाड़ी का उपयोग कर सकते हैं। विदेशी गाड़ियों को आने के लिए केवल कुछ ही जगह है, जिससे आप अपनी गाड़ी ल सकते हैं। इसके लिए आपको टूनीसिया से रस जदर और मिस्र से सलूम में जाना पड़ेगा। आपको उस सीमा में अस्थाई लाइसेन्स लेना होगा, इसके साथ आपको गाड़ी का नंबर भी मिलेगा। इसके लिए मार्च 2008 में €300 लगते थे।

अन्य के द्वारा[सम्पादन]

यहाँ कोई भी अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू रेल सुविधा नहीं है। अतः रेल के द्वारा यात्रा नहीं कर सकते हैं। बस सेवा भी केवल मिस्र और टूनीशिया हेतु ही है। आप नाव द्वारा ट्रिपली, माल्टा, टूनीशिया में जा सकते हैं। पिछली सेवा को पूरा करने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, इस कारण टिकट लेने से पूर्व ही जाँच कर लें कि सब कुछ ठीक है या नहीं।

देखें[सम्पादन]

  • ट्रिपोली - यह लीबिया की एक रंगीन राजधानी है। यदि आप लीबिया में घूमना चाहते हैं तो यहाँ से शुरुआत करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

खरीदें[सम्पादन]

मुद्रा[सम्पादन]

लिबयाई दिनार के लिए विनिमय दर

जनवरी 2019: के रूप में

  • US$1 ≈ LD1.4
  • €1 ≈ LD1.6
  • UK£1 ≈ LD1.8


विनिमय दर में उतार चढ़ाव। इन और अन्य मुद्राओं के लिए वर्तमान दरें उपलब्ध हैं। XE.com

यहाँ की मुद्रा को बिब्याई दिनार बोला जाता है, इसके लिए "ل.د" or "LD" चिह्न का उपयोग किया जाता है। एक दिनार को 1000 दिरहम में विभाजित किया जाता है। बैंक 1, 5, 10, 20, और 50 दिनार के नोट जारी करता है। सिक्कों में 50, 100 दिरहम, ¼, और ½ दिनार का उपयोग होता है।

एटीएम कार्ड का भी बहुत जगह उपयोग होता है। जिसमें बड़े नाम वाले दुकान और कुछ कॉफी की दुकान आदि में सभी प्रमुख कार्ड उपयोग किए जाते हैं। कई पुराने एटीएम सुविधा को बर्बाद कर दिया गया या चोरी हो चुके हैं। इस कारण किसी मुख्य जगह से जाने से पूर्व अपने कार्ड का उपयोग कर लें।

खाना[सम्पादन]

ट्रिपोली में आपके लिए कोई पारंपरिक भोजनालय ढूंढना काफी कठिन है। लगभग सभी भोजनालय मुख्यतः पश्चिमी शैली के भोजन ही देते हैं। कुछ भोजनालय ऐसे हैं, जो मोरोक्को आदि के भोजन देते हैं। इसके अलावा यहाँ कुछ अच्छे तुर्की भोजनालय भी हैं।

पीना[सम्पादन]

लीबिया में चाय पीना बहुत आम है। आपको सभी जगह छोटे कप में हरा या लाल रंग का चाय दे दिया जाएगा। यह चाय ज्यादातर मीठा ही होता है।

तुर्की शैली में यहाँ कॉफी भी दिया जाता है। यह छोटे कप में बहुत कड़ा होता है। इसके साथ कोई क्रीम भी नहीं होता है। सभी बड़े शहरों में कॉफी की दुकानें होती ही हैं। लेकिन सभी का अलग अलग स्वाद होता है। कुछ अच्छी गुणवत्ता के होते हैं तो कुछ कम गुणवत्ता के, इस कारण सभी का एक एक बार स्वाद लेने से अच्छा है कि आप किसी स्थानीय निवासी से पूछ लें कि कौनसा वहाँ सबसे अच्छा है।

लीबिया में शराब पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध है। लेकिन आप आसानी से काला बाजार से शराब खरीद सकते हैं। वहाँ विस्की से लेकर बियर और बियर से लेकर वाइन तक आपको मिल सकता है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि यहाँ गैर-कानूनी खरीददारी पर आपको जुर्माना भी लग सकता है और सजा भी हो सकती है। यात्रा करने वाले सभी लोगों को इतनी समझ होनी चाहिए कि वे स्थानीय कानून, स्थानीय लोगों के भावनाओं आदि का सम्मान करें।

सोना[सम्पादन]