इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

अफ्रीका में माली

माली अफ्रीका में पूरी तरह थल से घिरा हुआ एक देश है। एक विश्व के सबसे अधिक गरीब परिवारों वाला देश है। इसमें बहुत ही कमाल के संगीतकार भी रहते हैं। यह अफ्रीका का आठवाँ सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्र 12,40,000 वर्ग किलोमीटर दूरी में फैला हुआ है। इसकी जनसंख्या एक करोड़ 45 लाख है। इसकी राजधानी बमेको है। इस देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती और मछली पालन पर केन्द्रित है। यहाँ प्राकृतिक संसाधनों में सोना प्रचुर मात्रा में है। अफ्रीकी महाद्वीप में यह तीसरा सबसे अधिक स्वर्ण बनाने वाला देश है। लेकिन फिर भी लगभग आधे से अधिक नागरिक $1.25 डॉलर प्रतिदिन से भी कम कमा पाते हैं।

अन्य जानकारी[सम्पादन]

सुडान और सेनेगल ने 22 सितम्बर 1960 में फ्रांस से आजादी पाई और माली फ़ैडरेशन के रूप में स्थापित हुए। लेकिन कुछ ही महीने में सेनेगल उससे अलग हो गया और सुडान ने अपना नाम माली रख लिया। इस देश पर 1991 तक तानाशाहों ने सरकार चलाया था। 1992 में देश में पहली बार चुनाव हुआ था।

इतिहास[सम्पादन]

मौसम[सम्पादन]

देश में उष्णकटिबंधीय सवाना वाला जलवायु क्षेत्र है। देश के अधिकांश भाग में बहुत कम वर्षा होती है। सूखा पड़ना एक आम बात है। मई के अंत से या जून के शुरूआत में वर्षा शुरू हो जाती है, जो अक्टूबर के अंत डाक या नवम्बर से शुरुआत तक रहता है। इस समय के दौरान निगेर नदी में बाढ़ आना भी एक सामान्य सी बात है। वर्षा ऋतु के जाने के बाद नवम्बर के शुरू से ही ठंड भी शुरू हो जाता है और फरवरी के शुरुआत तक रहता है। फरवरी के मध्य से लेकर वर्षा की शुरुआत तक का मौसम गर्मी वाला होता है। दिन का तापमान मार्च और अप्रैल में उच्चतम संख्या को पार कर लेता है। यह वर्षा का सबसे गर्म समय होता है।

यात्रा[सम्पादन]

कुछ देशों के नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। इन देशों में अल्जेरिया, एंडोरा, बेनिन, बुर्किना, फासो, केमरून, केप, चाड, कोटे, गाम्बिया, घाना, गुइना, लिबेरिया, मोनाको, मोरोक्को, निगेर, निगेरिया, सेनेगल, सिएरा लोन, टोगो और टूनीशिया है। अन्य सभी देशों के नागरिकों के लिए माली में आने से पहले वीजा लेना अनिवार्य है। वीजा प्राप्त करने के लिए आमंत्रण अनिवार्य है। आप जिस होटल में जा रहे हैं या जिस कंपनी ने आपको बुलाया है, उसकी रसीद या यात्रा का कारण बताना जरूरी है। इसके बाद ही आपको वीजा मिल सकता है। अमेरिकी नागरिकों के लिए 131 अमेरिकी डॉलर लगता है, यह समय के अनुसार है। आप केवल पाँच वर्षों तक ही रुक सकते हैं। अन्य देशों के नागरिकों के लिए 80 डॉलर एक व्यक्ति के लिए और 110 डॉलर एक से अधिक हेतु 3 महीने के लिए, 200 डॉलर 6 माह और 370 डॉलर एक वर्ष हेतु एक से अधिक लोगों के लिए है।

विमान द्वारा[सम्पादन]

रेल द्वारा[सम्पादन]

नाव द्वारा[सम्पादन]

खरीदें[सम्पादन]

मुद्रा[सम्पादन]

इस देश की मुद्रा पश्चिमी अफ्रीकी फ्रैंक है। इस मुद्रा का उपयोग अन्य सात पश्चिमी अफ्रीकी देश भी करते हैं। इसे आप मध्य अफ्रीकी फ्रैंक के साथ बदल भी सकते हैं। मध्य अफ्रीकी फ्रैंक का उपयोग 6 देशों द्वारा होता है और इन दोनों मुद्रा का एक निश्चित दर भी तय किया गया है। इन दोनों मुद्रा का मान एक यूरो = 655.957 मध्य अफ्रीकी फ्रैंक है।

खाना[सम्पादन]

पीना[सम्पादन]

नल के पानी का उपयोग सावधानी से करें, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में क्लोरीन होता है और उसके बाद भी कुछ जीवाणु उसमें जीवित रह जाते हैं। लेकिन कुछ समय के लिए आने वाले यात्री बोतल के पानी के कारण सुरक्षित रह सकते हैं। यहाँ कई स्थानीय कंपनियों के सस्ते बोतल मिलते हैं, हालांकि उसे केवल विदेशी या अमीर माली वासी ही पीते हैं। इस कारण इस तरह के बोतल मिलना काफी कठिन है और आपको इस तरह के बोतल के सहारे यात्रा नहीं करना चाहिए। यहाँ कोकाकोला या फैन्टा आदि भी मिलते हैं, जो सुरक्षित भी होते हैं, लेकिन कोक के कारण आपका पेट खराब हो सकता है। गर्म देशों में यह एक बहुत बड़ी समस्या है। सड़कों में कई लोग घर में बना ठंडा पानी बेचते हैं, लेकिन आपको बिना उबाले इस तरह के पानी को नहीं पीना चाहिए।

सोना[सम्पादन]

आपको यहाँ पे अलग अलग दाम पर अलग अलग गुणवत्ता के कई सारे विकल्प देखने को मिलेंगे। आपको किसी ढंग के अच्छे होटल में रहने के लिए $60 से 100 प्रति रात हेतु देने होंगे। इसके अलावा यदि आपको बहुत सस्ते में रहने हेतु स्थान चाहिए तो आप हर रात के $5-10 में भी रहने का स्थान ले सकते हैं। इसके साथ आपको एक घटिया मिलेगा, जिसमें शायद मच्छरदानी भी होगी। हालांकि इस तरह के जगहों में आपको अपना अकेले का नहाने धोने का कमरा नहीं मिलेगा और ज्यादातर उन जगहों में ऐसे शौचालय और नहाने का कमरा होता है, जिसे अन्य लोग भी उपयोग करते हैं। आप ऐसा सोच सकते हैं कि आप किसी जंगल में बहुत कम सामान के साथ हैं। उन सभी जगह, जहाँ भी पर्यटक आना जाना करते हैं या देखने आते जाते हैं, वहाँ आपको होटल आदि की सुविधा अवश्य मिल जाएगी। इसके अलावा कुछ लोग ऊपर छत में भी सोने की सुविधा देते हैं। वैसे यह केवल सस्ता ही नहीं होता, बल्कि आपको काफी ठंडा और सितारों को देखते हुए सोना आपको अच्छा भी लगेगा। मच्छरों से बचने का उपाय पहले से कर के रखें और सुबह पाँच बजे प्रार्थना हेतु जागने हेतु भी तैयार रहें।