इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

बर दुबई सार में दुबई शहर का मुख्यतम भाग है। यह बहुत ही छोटी सा जगह है, लेकिन आपको यहाँ कई तरह के खाने हेतु भोजनालय, रुकने हेतु होटल और कई तरह के मनोरंजन के साधन मिल सकते हैं। यहाँ देखने घूमने और खरीदने के लिए आपको इतनी अधिक चीजें मिलेंगी कि आप देखते हुए ही थक जाएँगे। इसमें कम दाम से अधिक दाम में भी आपको चीजें मिल सकती है। इस स्थान के छोटे होने के कारण आप आसानी से इस पूरे क्षेत्र में घूम सकते हैं। यह छुट्टी मनाने हेतु भी एक अच्छा जगह है।

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

  • दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यह डेरा जिले के पास में है और आप यदि दुबई से उड़ रहे हैं तो आप इस जगह से भी होते हुए जाएँगे। बर दुबई और दुबई के अन्य भाग डेरा से पाँच अलग अलग मार्गों से जुड़े हुए हैं। इन मार्गों को अल मक्तौम, अल गरहौद, अल शिंदाघा आदि बोलते हैं।

देखें[सम्पादन]

नक्शा
दुबई/बर दुबई का नक्शा


  • 1 अल फ़हीदी ऐतिहासिक नेबरहुड (बास्तकीया जिला), मनखोल सड़क, अल सौक अल कबीर समुदाय के उत्तर-पूर्व में स्थित है। (दुबई संग्रहालय के पूर्व में),  +971 4 515 5000 पुराने दुबई के कुछ बचे हुए जगहों में से एक है और कई पुराने पारंपरिक तरीकों से बने इमारतों का घर भी है। यहाँ का वातावरण काफी उत्सुकता पैदा करता है और काफी अच्छे कलाकृतियाँ भी यहाँ मौजूद हैं। यह निःशुल्क उपलब्ध है।. अल बास्तकीया को विकिपीडिया में देखें

खाना[सम्पादन]

  • घरानाशेख जायद सड़क में स्थित है (अल-बरसा),  +971 4 323 4333 यह शाम 7 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक खुला रहता है।. यह एक भारतीय भोजनालय है, जिसमें आप कई तरह के मसाले वाले खाने खा सकते हैं। इसमें आपके मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाता है।

पीना[सम्पादन]

सोना[सम्पादन]

  • एस्कॉट होटल - यह होटल खालिद बिन अल वालीद सड़क पर स्थित है। इसमें आपको रूसी, आयरिश और थाई खाना मिल सकता है। इसमें कमरों के लिए आपको AED $180 देंगे होंगे।
  • हाइलैंड होटल - यह होटल भी एस्कॉट होटल की तरह खालिद बिन अल वालीद सड़क पर स्थित है। इसके लिए आपको US$108 देने होंगे।
  • ग्रांड हयात दुबई - यह एक रिज़ॉर्ट की शैली में बना होटल है, जिसमें बैठक हेतु बहुत अच्छी सुविधा भी है। यह दुबई क्रीक द्वारा संचालित है। इसमें आने जाने हेतु समय क्रमशः 12:00 और 15:00 है।
  • रफ़ल्स दुबई - यह शेख रशीद सड़क पर स्थित है। आपको यह वाफ़ि ख़रीदारी केंद्र के बाद ही यह दिख जाएगा। यह मिस्र शैली पर आधारित है और मॉल से जुड़ा हुआ है। इसमें आने जाने का समय क्रमशः शाम 3 है।

श्रेणी बनाएँ