इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

टिंबक्टू में गधों के द्वारा माल ले जाने का दृश्य

टिंबक्टू माली नामक देश का एक शहर है। यह निगेर नदी के पास स्थित है। वर्तमान में यहाँ उत्तरी माली पर युद्ध छिड़ा हुआ है। इस कारण अभी इस स्थान पर जाने के लिए उचित समय नहीं है। इस क्षेत्र का अपना बहुत पुराना इतिहास रहा है। यह रेगिस्तानी भूमि पर स्थित है। इस स्थान को 1988 में विश्व धरोहर के रूप में चुन लिया गया था।

परिचय[सम्पादन]

इतिहास[सम्पादन]

मौसम[सम्पादन]

साल के बारह महीने यहाँ तेज गर्मी होती है। यह पूरा स्थान रेगिस्तानी क्षेत्र में बसा हुआ है। इस कारण पानी भी जमा नहीं हो पाती है।

पर्यटन[सम्पादन]

2012 के युद्ध के बाद यहाँ पर्यटकों का आना बंद हो गया है, फिर भी कई बार कुछ पर्यटक यहाँ आ भी जाते हैं। लेकिन वर्तमान में यहाँ पर्यटकों के आने और रहने के लिए कोई तैयारी नहीं की जा रही है। कई भोजनालय जो इससे पहले पर्यटकों के लिए घुले रहते थे, युद्ध के बाद पर्यटकों के न आने के कारण बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में मौसम भी कुछ अच्छा नहीं है। यहाँ बहुत तेज गर्मी रहती है। कोई भी ऐसा मौसम नहीं होता, जिसमें यह गर्मी कम रहे। इसके अलावा पीने योग्य स्वच्छ पानी की कमी भी होती है।

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

रेल द्वारा[सम्पादन]

नाव द्वारा[सम्पादन]

घूमना[सम्पादन]

यदि आप यहाँ घूमना चाहते हैं तो उससे पहले इस बात को जान लें कि यहाँ काफी अधिक गर्मी होती है, केवल गर्मी के मौसम में ही नहीं बल्कि साल के सभी महीने में ऐसा ही होता है। अतः आपको घूमने से पूर्व गर्मी से बचने के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा पीने के लिए अच्छा पानी भी अच्छी तरह से रख लें क्योंकि बाहर घूमते समय पानी की बहुत आवश्यकता पड़ेगी।

देखें[सम्पादन]

नक्शा
टिंबक्टू का नक्शा

यहाँ देखने के लिए कोई खास स्थान नहीं है। लेकिन आप रेगिस्तानी इलाकों को देखना चाहते हैं और वहाँ की कला कृति देखने का मन बना लिए हैं तो आप उन्हें देखने यहाँ आ सकते हैं। यहाँ कई प्राचीन इमारते हैं।

खरीदें[सम्पादन]

खाना[सम्पादन]

2012 में शुरू हुए विद्रोह के कारण कई लोग यहाँ नहीं जाते हैं। पर्यटकों के न आने के कारण वे सभी भोजनालय जो मुख्य रूप से पर्यटकों के आने और उनके द्वारा खाना खाने आदि से चलते थे, वे सभी बंद हो गए। इसके बाद काफी कम संख्या में ही पर्यटक आते हैं। इस कारण हो सकता है कि आपको कोई भी भोजनालय खुला न दिखे।

पीना[सम्पादन]

यदि आपको पानी पीना हो तो कोशिश करें कि केवल बोतल बंद पानी ही हो। यहाँ पानी खुले नल से या अन्य खुले स्रोत से पानी का उपयोग किया जाता है, तो हो सकता है कि आपको भी वही पानी पीने के लिए दे दिया जाये। यदि आप खुला पानी पीने की सोच रहे हैं और कोई अन्य मार्ग नहीं हैं तो उसे अच्छी तरह गर्म कर के ही पीना चाहिए।

हमेशा याद रखें कि आपको अच्छी तरह पानी पीना है और अपने साथ अच्छी तरह जितना हो सके उतना बोतल में पानी ले कर जाना है। चाहे आप किसी बहुत छोटे से यात्रा में भी क्यों न जाये। क्योंकि यहाँ साल के बारह महीने गर्मी ही रहती है। इतनी अधिक गर्मी होती है कि आपके शरीर का पानी भी आपको ठंडा नहीं रख सकेगा। इस कारण आपके शरीर का तापमान सामान्य रखने के लिए आपका शरीर और अधिक पानी का उपयोग करता है और इस कारण आपको अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

सोना[सम्पादन]

  • 1 होटल ले कोलोम्बअस्किया मोहम्मद +223 292 14 35 इसमें आपको एसी की सुविधा मिलेगी। सड़क से थोड़ा नीचे जाने पर एक सस्ता आवास भी उपलब्ध है, जिसे कोलोम्ब 2 के नाम से जाना जाता है। दुश्मनी समाप्त होने के बाद 2013 के बसंत में इसे फिर चालू किया गया। CFA 20 000 (अगस्त 2007).