इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

ऑस्ट्रेलिया एक देश हैं और इस महाद्वीप का नाम ओसीनिया है इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है इसलिए इसे अधिकतर लोग ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के नाम से जानते हैं। यह सभी महाद्वीपों में सबसे छोटा महाद्वीप भी है। ये एक मात्र ऐसा देश है, जिसके नाम से हम पूरे एक महाद्वीप को नाम दिया गया है। इसका विशाल भूभाग रेगिस्तानी या अर्धशुष्क है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी तट में ही उपजाऊ भूमि मिलती है और ज्यादातर वर्षा भी वहीं होती है। ये देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य, विस्तृत खुली जगहों, समुद्री तटों और रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। लेकिन वास्तव में ये देश दुनिया के सबसे अधिक शहरीकरण वाले देशों में से एक है। इसके महानगरों में मेलबर्न, ब्रिस्बेन, सिडनी और पर्थ जैसे शहर आते हैं। यहाँ के मूल निवासियों की भाषाएँ और संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं और संस्कृतियों में आती हैं, लेकिन यहाँ दुनिया के हर कोने से अप्रवासी भी आए हैं। यूरोप और एशिया ने यहाँ अपने निशान छोड़े हैं।

क्षेत्र[सम्पादन]

ऑस्ट्रेलिया के राज्य और राजमार्ग
नई दक्षिण वेल्स और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र
इस क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है।
उत्तरी क्षेत्र
क्वीन्सलैंड
ये जगह अपनी गर्मी के मौसम और साफ आकाश के कारण काफी प्रसिद्ध है।
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
टेस्मेनिया
विक्टोरिया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

परिचय[सम्पादन]

इतिहास[सम्पादन]

इसके मूल निवासी ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 65,000 सालों से रह रहे हैं। वे लोग दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया से इस जगह आए थे। जब समुद्र का स्तर बढ़ने लगा तो ये जगह सारी दुनिया से बिल्कुल अलग हो गया। कहा जाता है कि आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संख्या बर्तमान में और भी ज्यादा होती ।यदि ब्रिटिश उपनिवेश वादी सोच ने उनका सभी स्तरो पे शोषण ना किया होता,पश्चिमी सभ्यता ने आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों से उनकी पहचान दूर कर दी ,कुछ इतिहास कर तो ये भी मानते है कि, ऐसा करने के लिए बल प्रयोग का प्रयोग किया जाता था

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

दुनिया के किसी भी कोने से ऑस्ट्रेलिया बहुत दूर ही पड़ता है, इस कारण बहुत से यात्री केवल हवाई मार्ग से यहाँ आना पसंद करते हैं। उन यात्रियों में से लगभग आधे यात्री पहली बार ऑस्ट्रेलिया आते समय सिडनी के किंग्सफोर्ड स्मिथ हवाई अड्डे में उतरते हैं और यात्रियों की कुछ टुकड़ी मेल्बर्न, ब्रिस्बेन और पर्थ में उतरते हैं।

औकलैंड और न्यू ज़ीलैंड से सिडनी में आने के लिए तीन घंटे का सफर करना पड़ता है, वहीं एशिया के कई देशों से आने में लगभग सात से ग्यारह घंटे का समय लग जाता है। यदि आप संयुक्त राष्ट्र या कनाडा से आएंगे तो आपको 14 घंटे का सफर करना पड़ेगा। दक्षिण अमेरिका से आने में 13-16 घंटे का सफर और पश्चिमी यूरोप से आने में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लग जाएगा। यूरोप से आने में इतना अधिक समय लगने के कारण उन यात्रियों को बीच में रुकना भी पड़ता है। इन रुकने वाले जगहों में आम तौर से सिंगापूर, होंग कोंग, दुबई, बैंकॉक या कुआला लमपुर में से कोई एक होता है।

नाव द्वारा[सम्पादन]

यहाँ नवम्बर से फरवरी के मध्य पर्यटन वाले जहाज चला करते हैं। आमतौर पर इस समय के दौरान यहाँ अन्य देशों से लगभग दस जहाज आते हैं। इन जहाजों के माध्यम से आप ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं और किसी विमान के द्वारा अपने घर वापस जा सकते हैं। होलेंड अमेरिका लाइन, प्रिंसेस क्रुसेस, रॉयल कैरेबियन आदि जहाज प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया में आने की सुविधा प्रदान करते हैं।

इस समय कोई भी अंतरराष्ट्रीय नौका सेवा प्रदान करने वाली कंपनी यहाँ संचालन नहीं कर रही है। पर आप अपनी नौका से भी ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं। लेकिन आपको सीमा पर तैनात दलों को सही कागजात दिखाना होगा और स्वीकृत बन्दरगाह में ही प्रवेश करना होगा।

खरीदें[सम्पादन]

मुद्रा[सम्पादन]

ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा को डॉलर के नाम से जाना जाता है, जिसे "$" या "A$"के चिह्न से दिखाया जाता है। इसे आप 100 सेंट (¢) में विभाजित कर सकते हो। इस पन्ने पर कहीं भी "$" का चिह्न केवल ऑस्ट्रेलिया के डॉलर को दर्शाने के लिए लिखा गया है, जब तक की उसके साथ कोई जानकारी न दी गई हो। सिक्कों में 5¢, 10¢, 20¢, 50¢, $1 और $2 का छोटा सिक्का आता है। इसका आकार और बनावट काफी हद तक यूनाइटेड किंगडम के सिक्कों जैसा ही है। नोट $5, $10, $20, $50 और $100 के होते हैं। जिसमें $100 का नोट बहुत मुश्किल से ही दिखता है और दुकानों में उतने ही मुश्किल से आप उसका उपयोग कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के नोट को कागज के स्थान पर पॉलीमर प्लास्टिक से बनाया जाता है। यदि आप नगद में रकम दे रहे हैं और आपके देने का रकम 5 सेंट का गुणक नहीं है, तो उस रकम के 5 सेंट के करीब वाली राशि आपको देगी होगी। यदि आप कार्ड से दे रहे हैं, तो आपको ठीक उतनी ही राशि देनी होगी, जितना का सामान ले रहे हैं या आपका बिल है।

मुद्रा विनिमय[सम्पादन]

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हेतु मुद्रा परिवर्तन दर

  • अमेरिकी डॉलर $1 ≈ A$1.3
  • €1 ≈ A$1.5
  • UK£1 ≈ A$1.7

मुद्रा परिवर्तन की दर मई 2017 के अनुसार है।

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर को एक प्रमुख विश्व मुद्रा माना जाता है, इस कारण ये दुनिया भर में मुद्रा परिवर्तक और बैंकों में व्यापक रूप से उपलब्ध है। ऑस्ट्रेलिया में मुद्रा बदलने वाले लोग एक मुक्त बाजार के रूप में काम करते हैं। वे लोग आपसे मुद्रा बदलने के लिए सीधी कोई राशि ले सकते हैं, उस राशि पर प्रतिशत में शुल्क लगा सकते हैं या मुद्रा बदलते समय कोई अज्ञात शुल्क भी ले सकते हैं। ये भी हो सकता है कि इन तीनों को मिला कर आपसे शुल्क वसूला जाये। आप कुछ प्रमुख केन्द्रों के बैंक, हवाई अड्डे और पर्यटन केन्द्रों का उपयोग कर अधिक शुल्क देने से बच सकते हैं। हालांकि आपको अच्छे और खराब दर, दोनों ही निजी विक्रेताओं से मिल सकते हैं। आप बैंकों के आसपास के जगहों से खरीददारी कर के अपने पैसे बचा सकते हैं। हमेशा पैसा बदलते समय लगने वाले शुल्क आदि की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें। सामान्यतः आपको पहचान पत्र की आवश्यकता होगी, जिसमें आपकी छवि भी लगी हुई हो, लेकिन बहुत ही कम मात्रा में मुद्रा परिवर्तन करने के लिए आपको कोई पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

खर्च[सम्पादन]

खर्च के मामले में ऑस्ट्रेलिया काफी महंगा जगह है। कुछ सर्वे के अनुसार पूरी दुनिया में ये देश सामान के दाम में तीसरा सबसे महंगा देश है।