इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

आलबोर्ग डेनमार्क में स्थित एक क्षेत्र है जिसकी 2008 में हुई जनगणना के अनुसार यह डेनमार्क में चौथा सबसे बड़ी जनसंख्या वाला क्षेत्र है। 2016 में इसकी जनसंख्या 1,34,672 हो गई। यह उत्तर जुटलैंड का सबसे बड़ा शहर है और इस क्षेत्र की राजधानी भी है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और बन्दरगाह भी मौजूद है। इसके अलावा यहाँ कई सारे विश्वविद्यालय हैं, जो इसे शिक्षा का केन्द्र बनाते हैं। यह काफी पुराना शहर है, इस कारण यहाँ कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं और इन्हें संरक्षित भी रखा गया है।

अन्य जानकारी[सम्पादन]

यह डेनमार्क के सबसे बड़े शहरों में से एक है। इसकी आबादी ने 2008 के जनगणना के अनुसार इसे डेनमार्क का चौथा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बना दिया था। 2016 में भी जनगणना हुई थी और इस जनगणना के अनुसार भी यह चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर था।

इतिहास[सम्पादन]

आलबोर्ग शहर का इतिहास लगभग कुछ हजार वर्ष पुराना है। यह पहले व्यापारिक केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा था। इसका नाम पहली बार 1040 में बने एक सिक्के में दिखाई दिया था। उसमें इसका नाम अलाबु या अलाबुर लिखा हुआ था। उस समय हरथानूट वहाँ का राजा था। नावों के आवागमन हेतु यह जर्मन का बहुत उपयोगी भाग हुआ करता था। क्योंकि यहीं से नावों में सामान को नॉर्वे तक लाया ले जाया जाता था। वालदेमर ने अपने पुस्तक में 1231 को इसका नाम आलेबुर्ग लिखा था, जिसका अर्थ "वाष्प के किले" से है। कुछ पुराने भाषाओं में इसका अर्थ वर्तमान या भाप से है और किला या साम्राज्य से।

मौसम[सम्पादन]

शरद ऋतु के दौरान आलबोर्ग

यह स्थान वर्ष के ज्यादातर समय तक ठंडा ही रहता है। इस दौरान इसका औसत तापमान 20 °C (68 °F) के आसपास और गर्मी के मौसम में 11 °C (52 °F) के आसपास निम्नतम तापमान रहता है। जनवरी और फरवरी माह के मध्य इसका औसत तापमान −3 से 2 °C (27 से 36 °F) के मध्य रहता है। कभी कभी ही −10 °C (14 °F) से कम होता है। जुलाई और अगस्त माह में काफी गर्मी होता है। इस दौरान औसत तापमान 16 °C (61 °F) रहता है। अक्टूबर में यह 9 °C (48 °F) में आ जाता है। जून में सबसे अधिक सूर्य की रोशनी मिलती है। औसत 218 घंटे की रोशनी जून में मिलती है। इसी तरह मई और जुलाई में भी होता है। वर्षा साल के हर माह में होती है। सामान्यतः अक्टूबर में 76 मिमी तक वर्षा होती है। बारिश वाले माह में लगभग 14 दिन बारिश होती ही है। फरवरी में औसतन 35 मिमी बारिश होती है। अप्रैल काफी सूखा माह होता है, जिसमें केवल औसतन 8 दिन ही बारिश होती है।

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

नॉर्वेई और सास दो उड़ाने हैं, जो आपको कोपेनहगेन से आलबोर्ग तक ल सकती है। नॉर्वेई विमान कई और अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी जाती है। यह कई यूरोपीय शहरों से सीधे ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान भर कर आपको आलबोर्ग में छोड़ सकती है। डेनमार्क में स्थित आलबोर्ग में एक हवाई अड्डा, डेनमार्क का तीसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह शहर के उत्तर की ओर स्थित है। शहर में बस या टैक्सी लेना काफी महंगा होता है। बस छुट्टी के दिन या शाम को चलते हैं और रात 11 बजने से पूर्व ही अपनी सेवा बंद कर देते हैं। यदि आप बहुत देर से पहुँचें हैं, और आपके पास अधिक पैसे भी नहीं है तो आपको कम से कम 2 किलोमीटर तक चल कर लिंडहोल्म रेल स्टेशन में जाना पड़ेगा। यहाँ बस या रेल आपको आधी रात में भी आसानी से मिल सकते हैं।

रेल द्वारा[सम्पादन]

यह शहर कोपेनहगेन, रोस्कील्डे, ओडेन्स और आरहस के मार्ग में ही पड़ता है। आपको 4½ घंटे में यह कोपेनहगेन शहर से यहाँ छोड़ देगा, इसके लिए आपको 403 डेनमार्क क्रोना देना होगा।

नाव द्वारा[सम्पादन]

क्या कर सकते हैं[सम्पादन]

यहाँ की एक गली, जो स्कैंडिनेविया की सबसे लम्बी बार वाली गली है

देखना[सम्पादन]

घूमना[सम्पादन]

टैक्सी का किराया काफी महँगा होता है और यदि आपके पास अधिक पैसे नहीं है या इस तरह के चीजों में खर्च नहीं करना चाहते तो आप पैदल घूम सकते हैं। यदि आपको लंबी दूरी तक जाना है तो आप बस के द्वारा भी जा सकते हैं। यदि आप टैक्सी के साथ इसकी तुलना करें तो बस काफी सस्ता होता है। हालाँकि, आप बस के द्वारा रात को ग्यारह बजे के बाद सफर नहीं कर सकते, क्योंकि यह सेवा उसके बाद बंद हो जाती है, पर दिन में आप आसानी से घूम सकते हैं।

खरीदना[सम्पादन]

यहाँ कई चीज बहुत सस्ती तो कुछ महँगी भी है। लेकिन आप यदि विज्ञापन देख कर खरीदी का कार्य करें तो आपको आसानी से कम दाम में कई महँगी चीजें मिल सकती है। जैसे कई बार विज्ञापनों में कुछ समय के लिए सस्ता सामान मिलने का समय दिया होता है। यदि आप उस दौरान उस दुकान से कोई सामान ले लें तो आपको काफी सस्ता पड़ेगा। इसके लिए आपको कोई विज्ञापन देखना होगा, जिसमें कुछ 10 से 11 बजे तक कम दाम में सामान या ऐसा ही कुछ लिखा होगा। विज्ञापन आपको आसानी से बाहर में भी दिख जाएगा। इसके अलावा कई जगह आपको अधिक गुणवत्ता के नाम पर अधिक पैसे भी देने पड़ सकते हैं।

खाना[सम्पादन]

इस शहर में लगभग 300 छोटे बड़े भोजनालय उपलब्ध है। इस कारण आपको आसपास कहीं न कहीं एक न एक भोजनालय तो मिल ही जाएगा।

  • फोंटानेन - इस शहर में सबसे सस्ता हॉट डॉग यहीं मिलता है। इसके अलावा रात को आप जो खाना चाहें बहुत कम दाम में खा सकते हैं।
  • 1000फ्रिड - वैकल्पिक रूप में एक बार है, जिसमें आप मंगलवार को रात में भोजन कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको पहले ही इस बारे में वहाँ बताना होगा।
  • केएन पिजा और कबाब - पिजा का एक बहुत छोटा स्थान है, लेकिन यह अपने खाने के गुणवत्ता के लिए काफी जाना जाता है। बस यह सस्ता नहीं है, बल्कि सामान्य से थोड़ा महँगा है।
  • सैन गियोवैनी - एक बहुत अच्छा इटली का भोजनालय है।
  • फ्रेंड्स - गली में बसा एक बहुत अच्छा स्थान है, जहाँ आप रुक भी सकते हैं। कृपया आप यहाँ आने से पहले देख लें कि आपके पास डेनमार्क क्रोना (डेनमार्क की मुद्रा) उपलब्ध हो, क्योंकि यह यूरो आदि स्वीकार नहीं करता है।
  • एमिकी पिजा - एक छोटा सा पिजा का स्थान, जिसमें आप पिजा और कोक मंगवा सकते हो। इसके लिए 45 डेनमार्क क्रोना में ले सकते हैं।

पीना[सम्पादन]

इस शहर में लगभग 30 भोजनालय के साथ साथ बार उपलब्ध है। बार काफी देर तक खुली रहती है और शराब काफी सस्ते दाम में उपलब्ध रहता है। आपको कई चिह्न भी दिखाई दे सकते हैं जैसे 10 डेनमार्क क्रोना में शराब उपलब्ध है या रात 10 से 12 बजे तक कम दाम में आपको शराब मिल सकता है। इस तरह के कई अन्य विज्ञापन भी होते हैं, जिससे आप आसानी से सस्ते दाम पर शराब खरीद सकते हैं।

  • द वार्फ - बोरगरगेड 16 में है।
  • द आयरिश हाउस
  • लंदन पब

सोना[सम्पादन]

इस शहर में आपको सोने के लिए कई अच्छे स्थान मिल सकते हैं।

  • एयविंड एंड्रेयसेन - पुलिया के उत्तर की ओर आपको यह मिल जाएगा। इसमें आपको टीवी और शराब सब कुछ आसानी से मिल सकता है। यहाँ तीन कमरे हैं। इसमें एक रसोई, नहाने का कमरा और एक सामने का कमरा।
  • होटल चगाल - छोटा और घर जैसा होटल है। यह मध्य आलबोर्ग में स्थित है।
  • फस्ट होटल आलबोर्ग - 4 सितारा होटल और भोजनालय है। इसमें सामान्यतः व्यापारी लोग ही भोजन करने और ठहरने आते हैं।