
आचेन जर्मनी में स्थित एक शहर है। इस शहर का अपना अलग ही ऐतिहासिक महत्त्व है, क्योंकि यहीं जर्मनी के राजाओं की ताजपोशी होती थी। इसके अलावा यहाँ कई पुराने द्वार और फव्वारे हैं, जो उस दौर की याद दिलाते हैं।
यहाँ कई पुराने विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं। शहर की स्थापना के समय यह विश्वविद्यालयों का केंद्र हुआ करता था। यह तीन देशों की सीमा के मिलन स्थल पर बसा हुआ नगर है यहाँ के ठीक बाद, जर्मनी की सीमा, बेल्जियम और नेदरलैंड के साथ मिलती है।
अन्य जानकारी
[सम्पादित करें]आचेन को तकनीकी रूप से बद आचेन बोलते हैं, लेकिन लोगों ने इस नाम को मानने से साफ इंकार कर देते हैं, क्योंकि इसके कारण यह कई सारे सूचियों में पहले स्थान पर नहीं दिखेगा। यह शहर तीन देशों की सीमा से जुड़ता है। इसमें जर्मनी, बेल्जियम और नेदरलैंड है।
इतिहास
[सम्पादित करें]आचेन का क्षेत्र वर्ष 800 से 814 तक रोमन शासकों के कब्जे में था। उस दौरान उनके क्षेत्र में अभी का इटली, फ्रांस, जर्मनी और बेनेलक्स भी था।
मौसम
[सम्पादित करें]जर्मनी के अधिकतर पश्चिमी शहरों की तरह और निचले देशों के करीब ही आचेन का वातावरण है। आचेन और उसके आसपास का क्षेत्र समशीतोष्ण जलवायु क्षेत्र है। इसमें आर्द्र मौसम, शीत ऋतु में हल्की सर्दी और ग्रीष्म ऋतु में गर्मी रहता है। क्योंकि यह इफेल के उत्तर में स्थित है। कई बड़े रुकवाटों के कारण पश्चिमी मौसम का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। इस कारण आचेन में औसतन 805 मिलीमीटर बारिश सालाना होती है। लेकिन वहीं इसके पास स्थित शहर बोन में 669 मिलीमीटर बारिश सालाना होती है, जो आचेन की तुलना में अधिक है। आचेन में स्थानीय मौसम बलों के कारण दक्षिणी हवालों का निर्माण होता है, जो शहर के भौगोलिक स्थान से उत्तरी किनारे से होते हुए निकलती है।
यात्रा
[सम्पादित करें]विमान द्वारा
[सम्पादित करें]आचेन अपना हवाई अड्डा मास्टरिच्ट के साथ साझा करता है, जिसके विमान केवल कुछ ही अंतरराष्ट्रीय जगहों पर जाते हैं और कम खर्च पर लाने ले जाने का कार्य करते हैं। यह शहर के मध्य से 40 किलोमीटर की दूरी पर नेदरलैंड में स्थित है। यहाँ आपको एयरपोर्ट एक्सप्रेस मिलेगा जो आचेन बस अड्डे से रोजाना यात्रियों को लाने ले जाने का कार्य करता है। इसे गिलबेचर एयरपोर्टएक्सप्रेस कहा जाता है। इसका टिकट आपको बस चालक से ही खरीदना होगा, जिसके लिए आपको €10 ही लगेंगे। आचेन और हवाई अड्डे के मध्य कोई रेल सुविधा नहीं है।
रेल द्वारा
[सम्पादित करें]बस द्वारा
[सम्पादित करें]यूरोलाइंस बस आचेन से आती है। सीधे यात्रा करने हेतु आपको लंदन से दस घंटे, ब्रसेल्स से 3 घंटे, पेरिस से साड़े छः घंटे, प्राग से साड़े 11 घंटे में आ जा सकते हैं।
क्या कर सकते हैं
[सम्पादित करें]देखना
[सम्पादित करें]घूमना
[सम्पादित करें]खरीदना
[सम्पादित करें]खाना
[सम्पादित करें]आचेन में कई अलग अलग प्रकार के व्यंजन मिलते हैं। इसके मध्य में सभी प्रकार के भोजनालय उपलब्ध हैं। इसमें अन्य शहरों के मुक़ाबले दाम काफी कम है।
- फॉन्ट ग्रिल - बहुत ही सस्ते में अच्छा चिकन, फिजा और तुर्की भोजन मिलता है।
- पोलोनिया - 50 से अधिक सौस के साथ तला हुआ भोजन मिलता है।
- सराय - तुर्की भोजन और कबाब मिलता है।
- डेल नेगरो - इस शहर का सबसे अच्छा आइसक्रीम यहाँ मिलता है।
पीना
[सम्पादित करें]यदि आप आचेन में हैं तो आपको किसी बार में जाने पर पीने हेतु कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। सीधे किसी कुर्सी में बैठ जायें, उसके बाद कोई भी वहाँ का कर्मी आपके पास आकर आपसे पूछ लेगा कि आप क्या खाना-पीना चाहते हैं। इसके बाद वह एक छोटे से थाली में आपके द्वारा मंगाया गया भोजन आदि लिख लेगा। जब आप अपना पीने का कार्य पूरा कर लेंगे तो कोई आपके पास आकर फिर से पूछेगा कि आप कुछ और पीना चाहते हैं या नहीं। यदि आप और कुछ खाना-पीना नहीं चाहते तो आप वो लिखी हुई थाली को उसे दे सकते हैं। उन्हें आपसे उम्मीद रहती है कि आप अपने जितना खर्च किया है, उसके कम से कम उन्हें पाँच से दस प्रतिशत पैसे टिप में दे देंगे। आपको पैसे देते समय ये साफ कहना होगा कि आप इतना रूपये खाने का बिल दे रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आप उनके कर्मचारियों को अलग से भी पैसे दे रहे हैं।