इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

आकीरकेबी 2012 में

आकीरकेबी डेनमार्क में स्थित एक शहर है। इसे बोर्नहोल्म का दिल भी कहते हैं। यह बोर्नहोल्म के मुख्य गाँवों में से एक है। यह इस द्वीप के ख़ूबसूरत जगहों में से एक है। मध्य शताब्दी में यह गाँव बोर्नहोल्म की राजधानी हुआ करता था। यहाँ आप कार द्वारा किसी भी स्थान में जा सकते हो। यहाँ आपको हर जगह, हर संस्था या स्थान पर गाड़ी रखने का स्थान मिल सकता है। सभी जगह इसकी सुविधा बनाई गई है। इसकी ख़ूबसूरती आप पैदल चल कर ही अच्छे से देख सकते हैं। हालाँकि, आपको इसके अलावा भी कई सुविधा मिल जायेगी और उससे भी आप इस जगह को देख सकते हैं। यहाँ बस सेवा भी काफी अच्छी है। कुछ बसें तो केवल पर्यटकों के लिए ही चलती हैं।

अन्य जानकारी[सम्पादन]

डेनमार्क में आकीरकेबी एक छोटा सा गाँव है। एक जनवरी 2015 के जनगणना के अनुसार यहाँ की आबादी 2,015 है। यह बोर्नहोल्म का तीसरा सबसे बड़ा गाँव है। बोर्नहोल्म एक द्वीप है, जो बाल्टिक सागर में स्थित है। यहाँ आप चल कर ज्यादा अच्छे से जगहों को देख सकते हैं। यहाँ आप गाड़ियों के संग्रहालय में जा सकते हैं, जो यहाँ आने से थोड़ी ही दूर पर मिलेगा। यहाँ आपको हर जगह गाड़ी रखने के लिए जगह मिल सकता है। बस से भी आप कई स्थान तक जा सकते हैं।

इतिहास[सम्पादन]

मौसम[सम्पादन]

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

बोर्नहोल्म में मात्र एक ही हवाई अड्डा मौजूद है, जो रोन नामक स्थान पर है। यदि आप सड़क से जाना चाहते हैं तो आपको सड़क 38 से जाना होगा, जो इसके सबसे समीप पड़ता है। इस सड़क से होते हुए जाने में आपको 12 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करना पड़ेगा। आप इस दूरी को बस के माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं। आपको इसके लिए 3 और 5 में से कोई बस मार्ग चुनना होगा।

बस द्वारा[सम्पादन]

आकीरकेबी की सेट्रा बस

यदि आप बस द्वारा यहाँ आना चाह रहे हैं तो आपके लिए बहुत सारे मार्ग और विकल्प मौजूद है। यहाँ बस की सेवा काफी अधिक अच्छी है, और कई सारी बसें और उनके मार्ग भी मौजूद हैं। इसमें कई अलग अलग मार्गों द्वारा आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। मार्ग 3 से आप रोन, स्टेरलर्स, नेक्सो, आकीरकेबी, हवाई अड्डा, और वहाँ से वापस रोन तक पहुँच सकते हैं। ठीक इसी तरह मार्ग 5 भी है, यह मार्ग 3 का बिलकुल उल्टा है। यदि आपको मार्ग 3 ठीक नहीं लगा तो आप मार्ग 5 का उपयोग कर सकते हैं।

मार्ग 6 भी रोन से निकलती है। यह रोन से निकलने के बाद आकीरकेबी जाती है, वहाँ से पेडार्स्कर, स्नोगेबेक और वहाँ से होते हुए ये नेक्सो में आ जाती है। इसके बाद यह वापस हो जाती है। मार्ग 7 और 8 लगभग समान है। यह हसले, वाङ, हैमरक्षुस, संडविग, आलिंग, गुढेजेम, लिस्टेड, स्वनेक, जोबोंलैंड, आर्सडेल, नेक्सो, बाल्का, स्नोगबेक, पेडरस्किर्क अकीरकेबी, अर्नगर से होते हुए रोन हवाई अड्डे में आ जाती है। यह पर्यटकों के लिए बनाया गया है। जिसमें केवल पर्यटन बसों को जाने की अनुमति है। गर्मियों में यहाँ थोड़ा कम आवागमन होता है।

मार्ग 9: यह मार्ग रोन से होते हुए शुरू होता है, इसके बाद यह आकीरकेबी में आता है। फिर इससे होते हुए आल्मिंडिंग, स्टरमारी, गूढजेम और वहाँ से होते हुए बोर्नहोल्म के कला संग्रहालय में जाता है। उसके बाद वापस यात्रा पर निकल पड़ता है।

अन्य[सम्पादन]

रोन और नेक्सो के नामक दो बड़े शहरों के साथ ही मार्ग 38 में आकीरकेबी भी स्थित है। रोन से इसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर है और नेक्सो से लगभग 14 किलोमीटर है। यदि आप समुद्री मार्ग से यहाँ आना चाहते हैं तो आप ड्यूड में समुद्री तट से होते हुए एक छोटे से सड़क तक जा सकते हैं। यहाँ से 16 किलोमीटर की दूरी पर ओस्टर-सोमरकन है। यहाँ आपको समुद्री तट खोजने हेतु कई प्रवेशद्वार मिल जाएँगे।

देखें[सम्पादन]

  • पवन चक्की - यहाँ वर्ष 1865 में में एक सफेद रंग की पवन चक्की का निर्माण हुआ था। इसका नाम म्यरेयग्रे मोल्ले रखा गया है। यदि आप आकीरकेबी में हैं तो इसे देखने के लिए आपको पूर्वी दिशा की ओर जाना पड़ेगा। वहाँ से आपको नेक्सो जाने के लिए सड़क दिखेगी, और वहाँ से आप लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पार कर इसे देखने जा सकते हैं। यह अत्यंत पुराना पवन चक्की होने के साथ साथ काफी सुन्दर भी है। इसकी साफ़ सफाई और मरम्मत होते रहने के कारण यह पुरानी होने के बावजूद भी नयी दिखती है।

खरीदें[सम्पादन]

आकीरकेबी में एक खुले मौसम के दिन का दृश्य

आप यदि यहाँ टोरवेट 1 में घूमेंगे तो आपको कई सारे छोटे दुकान देखने को मिल सकते हैं। यहाँ से आप अपने जरूरत की कई सारी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। टोरवेट के मार्कटगेन में आपको सक्रिय गतिविधि देखने को मिलेगी। इस गाँव में तीन बहुत बड़े बाजार भी मौजूद है। उनके नाम निम्न हैं:

  • नेट्टो - यह वेस्टरब्रो 11 में स्थित है।
  • सुपरब्रूगसेन - यह वेस्टरब्रो 7 में स्थित है। यह सोमवार से रविवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आपको खुला ही मिलेगा।
  • सुपरस्पार - यह टोरवेट 1 में स्थित है।

खाना[सम्पादन]

पीना[सम्पादन]

इस शहर में जोमफ्रू नामक एक छोटी सी गली है। इस गली में 30 भोजनालय और बार हैं। यह देर तक खुले रहते हैं और आप यहाँ से आसानी से सस्ते में शराब पी सकते हैं।

सोना[सम्पादन]

यहाँ आपको कई जगह मिलेंगे, जहाँ आप आराम से सो सकते हैं।

  • आकीरकेबी केंपिंग - यह स्थान आकीरकेबी में हेरगैड 23 पर स्थित है।
  • डैनहॉस्टल बोडेर्न रोसेनगार्डेन - यह स्थान आकीरकेबी में बोडेर्नेवेज 23 स्थित है।