इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

आलेसूंड में रात का दृश्य

आलेसूंड पश्चिम नॉर्वे में स्थित सबसे बड़ा शहर है। यह 40,000 निवासियों के साथ पश्चिमी नॉर्वे का सबसे बड़ा शहर है। इसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 70,000 लोग निवास करते हैं। 1904 में लगी विनाशकारी आग के कारण यह शहर तबाह हो गया था, लेकिन इसने बहुत जल्दी ही इस विनाश पर काबू पा लिया और जीवन पहले की तरह सामान्य चलने लगा।

परिचय[सम्पादन]

इतिहास[सम्पादन]

वर्ष 1895 के दौरान आलेसूंड का दृश्य

23 जनवरी 1904 की रात को इस शहर में बहुत बड़ी आग लग गई थी। इस शहर में घरों को बनाने के लिए लकड़ियों का सबसे अधिक उपयोग किया जाता था, इस कारण यह पूरा शहर लगभग नष्ट हो गया था। रात के मध्य में ही सूचना मिलते ही इतनी बड़ी आबादी ने शहर को कुछ ही मिनट में छोड़ दिया था। आग के कारण केवल एक व्यक्ति की मौत हुई और बाकी दस हजार से अधिक लोग बच जाने में सफल रहे।

मौसम[सम्पादन]

समुद्री जलवायु होने के कारण यहाँ शरद ऋतु में वायु में नमी होती है और तेजी से हवा चलती रहती है। पूरे वर्ष में सबसे ठंडा मौसम जनवरी माह में होता है। इस दौरान तापमान 2॰C तक गिर जाता है। यहाँ के हवाई अड्डे में अब तक सबसे कम तापमान −11°C (12°F) मापा गया था। ग्रीष्म ऋतु में सबसे अधिक तापमान 34.4°C (94°F) मापा गया था।

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

आलेसूंड हवाईअड्डा यहाँ का मुख्य हवाई अड्डा है। यहाँ स्कैनडिनावियन एयरलाइंस ओस्लो, बरगेन, ट्रोन्धेम और कोपेनहगेन से आना जाना करता है। एयरबाल्टिक रीगा से और केएलएम अपना सफर अंसटेरडैम से करता है।

रेल द्वारा[सम्पादन]

स्थानीय रेलवे स्टेशन अंडल्सनेस में स्थित है, जिससे आप आलेसूंड नगर तक आ सकते हैं, लेकिन यह सेवा केवल शहर के मध्य तक ही आपको छोड़ सकती है। यहाँ बस सेवा भी उपलब्ध है, जो आपको इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने के लिए उपयोगी होगी। डंबस तक दिन में तीन बार रेलगाड़ी आती-जाती रहती है, जो मुख्य केन्द्र से जुड़ा हुआ है और ट्रोधेस से ओस्लो तक को जोड़ता है। इसके अलावा यह दिन में एक बार लिल्लेहैमर से भी जुड़ता है, जो ओस्लो से स्थानीय रेल से जोड़ता है।

नाव द्वारा[सम्पादन]

शहर के निचले स्थान पर नावों का जमावड़ा

दिन में एक बार हार्टीग्रुटेन से दक्षिणी दिशा की ओर से (ट्रॉनहैम से बर्गन तक) और उत्तरी दिशा की ओर बर्गन से किरकेंस की ओर चलता है।

देखें[सम्पादन]

  • आलेसूंड संग्रहालय - यह रसमुस रोनबर्ग के द्वार 16 के पास स्थित है।
  • द एटलांटिक समुद्री बाग़ - पुराने शहर के केंद्र से पश्चिम की ओर यह 3 किलोमीटर की दूरी में स्थित है।

खाना[सम्पादन]

आलेसूंड भोजनालयों से भरा हुआ शहर है। आपको यहाँ कुछ भी मिल सकता है, जिस स्वाद में आप उसे चाहते हैं। सस्ते भोजन हेतु भी यहाँ कुछ दुकानें हैं, जहाँ से आप पिज्जा, क़बाब, बर्गर आदि खरीद सकते हैं। इसी के आसपास आपको कई ऐसे भोजनालय भी मिल जायेंगे जो चौबीसों घंटे खुले रहते हैं और गर्म भोजन देते हैं। कुछ और भोजनालय ऐसे भी हैं, जहाँ मछुआरे उसी दिन पकड़ी गयी मछलियों से वहीं भोजन बनाते हैं।

पीना[सम्पादन]

यहाँ पीने के लिए बहुत सारी जगहें उपलब्ध हैं। बियर खरीदने के लिए आपको कम से कम 80 से 90 नोर्वेई क्रोन देना होगा, क्योंकि यहाँ के लोग ज्यादातर किसी के घर में इकट्ठे होकर पीते हैं और सामान्यतः आधी रात से पहले बाहर नहीं निकलते हैं।

नॉर्वे के कानून के अनुसार सभी दुकानें आदि रात 3 बजे बंद हो जाती हैं। इसके कारण आमतौर पर अराजकता उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि कई लोग 3 बजे तक वहीं दुकानों आदि में रहते हैं और उस समय ही निकलना शुरू करते हैं। इस कारण टैक्सी आदि के आने-जाने में रुकावट पैदा हो जाती है और वे घंटों इस भीड़ में उलझे रहते हैं। अतः यदि आप टैक्सी कंपनी से टैक्सी बुलाना चाहते हैं तो, यहाँ 2 बजे से पहले ही फोन कर बुला लें। यदि आप शहर के मध्य केन्द्र में स्थित हैं तो आपको उससे भी पहले निकलने के बारे में सोचना चाहिए। इसके अलावा सड़कों पर नशे में धुत लोगों से अच्छी दूरी बना कर रहें।

सोना[सम्पादन]

यहाँ कई सारे होटल और भोजनालय उपलब्ध हैं, इनमें से कई ऐसे भोजनालय और होटल भी हैं, जिसमें आपको 10% या अलग अलग छूट भी मिल सकता है। आलेसूंड वन्ड्रेहजेम में उच्च सदस्यता लेने पर आपको 10% छूट मिलता है।