विकियात्रा से
(वि:आगे से अनुप्रेषित)

Plunge forward!

एक यात्री होने के लिए हौसला, आत्मविश्वास, जुनून और दृढ़ता की ज़रूरत होती है। एक विकियात्री होने के लिए इन्हीं आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। हम चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें और विकियात्रा पर संपादन, लेखन और चित्रण के कार्य खुद करें। आप विकियात्रा पर किसी भी पृष्ठ को संपादित कर सकते हैं (इसे भी!), और हमें आशा है कि आप ऐसा करेंगे भी। हमें आपके ज्ञान, आपके अनुभव, आपके जुनून, और आपके ध्यान की ज़रूरत है।

आगे बढ़ने का मतलब है:

  • डटे रहना। आपके ज्ञान और अनुभव का मूल्य है! विकियात्रा पर कुछ "यात्रा विशेषज्ञ" हैं जो काम कर रहे हैं (अगर वे अब भी कहीं हैं), तो बिलकुल सटीक न होने की चिंता बिलकुल न करें। हमें आपकी मदद चाहिए
  • परीक्षण करना। विकियात्रा पर आप किसी भी तरह से स्थायी हानि नहीं पहुँचा सकते। अगर चीज़ें ज़्यादा टूट जाती हैं, विकियात्री आकर उन्हें ठीक करेंगे।
  • सही चीज़ करना। आपको पहली बार में एक पूरा लेख बना लेने की ज़रूरत नहीं। बस एक छोटा योगदान करें या अगर आपके पसंदीदा शहर के बारे में कोई लेख नहीं है तो बुनियादी शैली की मदद से उसे बनाएँ। अपनी सोच लिखें और दूसरों को उसे विस्तृत करने दें। विकियाँ ऐसे ही तो काम करते हैं!
  • कदम उठाना। विकियात्रा पर किसी भी चीज़ को बदलने, जोड़ना और सुधारने का आपके पास उतना ही अधिकार है जितना दूसरों के पास है। अगर आपको कोई भी चीज़ ठीक करना आता है, आपको किसी से पूछने की, या फिर एक खाता बनाने की भी ज़रूरत नहीं। अगर आप कोई बदलाव करते हैं, अकसर दूसरे भी आपकी मदद करेंगे। तो आगे बढ़ने पर संदेह न करें – लिखेंगे तभी तो बढ़ेंगे!

तो आगे बढ़ें! आपको मज़ा आ जाएगा!

...पर जोश में होश मत खो बैठना![सम्पादन]

ग़लतियाँ करने से घबराएँ न, मगर कुछ मामले ऐसे भी हो सकते हैं जहाँ आपके संपादन को दूसरों के द्वारा पूर्ववत कर दिया जाता है:

  • नीतियों में बदलाव। विकियात्रा पर पृष्ठ संपादक समुदाय के साधारण राय का प्रतिनिधि करते हैं, तो सामान्य ज्ञान में न आने वाले बदलावों को पहले वार्ता पृष्ठ पर चर्चा के ज़रिए निश्चित कर लेना चाहिए।
  • विकियात्रा की शैली में बदलाव। विकियात्रा सभी अनुभागों के लिए मानक अनुभाग हेडिंग्स का इस्तेमाल करता है, तो ऊपरी हेडिंग्स पर बदलाव (जैसे "सोना" से "रहना") को पूर्ववत कर दिया जाएगा।
  • प्रसिद्ध पृष्ठों पर बदलावएशिया जैसे लेख सैकड़ों सदस्यों द्वारा हज़ारों संपादनों के बाद लिखे गए हैं, तो इन पृष्ठों पर संपादन करने पर इन्हें कम प्रसिद्ध पृष्ठों के मुक़ाबले ज़्यादा गौर से जाँचा जाएगा।
  • स्थानीय संगठन में बदलाव। बड़े शहरों को मुहल्लों में बाँटने में, या बड़े क्षेत्रों को छोटे क्षेत्रों में बाँटने में काफ़ी मेहनत लगती है, तो लंबी चर्चाओं के बाद किए गए क्षेत्रीय विभाजनों पर संपादन से पहले उन्हें वार्ता पृष्ठ पर सुझाया जाना चाहिए।
  • विवादित संपादनराजनीतिक विवाद, विज्ञापन सामग्री, और निजी सामग्री किसी यात्रा गाइड में नहीं होने चाहिए।

जहाँ हर किसी को आगे बढ़ने का हौसला दिया जाता है, अगर कभी कोई आपके संपादन को पूर्ववत कर देता है, आप लेख का इतिहास देख सकते हैं, और उधर पूर्ववत का कारण दर्ज होना चाहिए। अगर कारण दर्ज नहीं है या फिर आपको कारण समझ नहीं आया, कृपया लेख के वार्ता पृष्ठ पर स्पष्टीकरण की माँग करें।