विकियात्रा:जानकारी

विकियात्रा से
(विकियात्रा:के बारे में से अनुप्रेषित)

विकियात्रा (wikivoyage.org) एक बहुभाषी, वेब-आधारित परियोजना है जिसका लक्ष्य है एक मुक्त, पूर्ण, अद्यत, और विश्वसनीय वैश्विक यात्रा गाइड बनाना। विकियात्रा को विकिमीडिया संस्थान, एक गैर-लाभ संगठन द्वारा होस्ट किया जाता है जो विकिपीडिया जैसे कई और परियोजनाओं को भी होस्ट करता है।

यह शुरुआत में, 2003 में चालू हुए विकिभ्रमण का एक फ़ोर्क था। 2013 में यह विकिमीडिया परियोजना का एक संबंधी परियोजना बन गया, वही गैर-लाभ संगठन जो मशहूर ऑनलाइन ज्ञानकोष विकिपीडिया को चलाता है।

विकियात्रा को पूरी दुनिया से स्वयंसेवक लेखकों द्वारा लिखा गया है जो यात्रा को इतना मज़ेदार बनाने वाले ज्ञान बाँटने की इच्छा के साथ बिना किसी वेतन के लिखते हैं। जब भी यात्री रास्ते पर एक दूसरे से मिलते हैं, वे उन जगहों के बारे में जानकारी बाँटते हैं और प्रश्न पूछते हैं जहाँ से वे आए हैं। हम इस जानकारी को बाँटना और दूसरों के लिए इसे बाँटना आसान बनाना चाहते हैं; हमारे कॉपीलेफ़्ट लाइसेंस का मतलब है कि जो तथ्य आप जानते हैं, उन्हें दूर-दूर तक पहुँचाया जा सकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला कोई भी, विकियात्रा पर लेख लिख सकता है और संपादित कर सकता है, तथा संपादक गुमनाम होकर, किसी उपनाम के अंतर्गत, या अगर वे चाहे तो अपने असली पहचान के अंतर्गत योगदान कर सकते हैं।

विकियात्रा को रचने के लिए हम एक उपकरण (या एक प्रक्रिया) का इस्तेमाल करते हैं, जिसे कहा जाता है विकि जिसके ज़रिए इंटरनेट पर कोई भी पाठक वेबसाइट पर कोई भी लेख बना सकते है, बदल सकता है, संपादित कर सकता है, और किसी भी पृष्ठ पर चित्र जोड़ सकता है। हम सब अपना ज्ञान बाँटते हैं, उन्हें संपादित करते हैं, इकट्ठा करते हैं, और उन्हें एक जगह पर लाकर जोड़ते हैं। जितने ज़्यादा लोग सम्पादन कड़ी का इस्तेमाल करेंगे, विकियात्रा उतना ही बेहतर होता जाएगा।

विकियात्रा एक लाइव सहयोग है, जो दरख़्वास्तों पर आधारित गाइड पुस्तकों से अलग है। जहाँ साधारण गाइड पुस्तकों को मासिक या वार्षिक रूप से बदला जाता है, विकियात्रा को हर समय संपादित और अपडेट किया जाता है, क्योंकि जानकारी काफ़ी जल्दी बदलती है। बर्बरता को आम तौर पर कुछ ही मिनटों के अंदर पूर्ववत कर दिया जाता है।

हमने कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, मगर हमारा रास्ता अब भी लंबा है। अगर आप विकियात्रा पर नए हैं, कृपया आगे बढ़ें और हमारी मदद करें!

विकियात्रा क्यों?[सम्पादन]

किसी समय आपको लग सकता है कि "जब Lonely Planet जैसे पहले से कई सारे यात्रा गाइड उपलब्ध हैं, तो विकियात्रा क्यों?" ये रहे कुछ कारण:

  • विकियात्रा की सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह खुला हुआ है, और सारे योगदान क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स के अंतर्गत आते हैं, जो पारंपरिक यात्रा गाइड से बिलकुल अलग है, जिसमें उसके कॉपीराइट मालिक के पास ही पूरा अधिकार होता है कि उस जानकारी का किस प्रकार से उपयोग होगा और शेयर किया जाएगा। लोगों को पता है कि यह एक सार्वजनिक परियोजना है, जिसका सभी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पारंपरिक यात्रा गाइडों को मासिक या वार्षिक रूप से अपडेट किया जाते हैं, वहीं इसे हर कुछ समय पर लिखा या अपडेट किया जाता है।
  • विकियात्रा पर गलतियों को तुरंत ठीक कर दिया जा सकता है, जबकि साधारण यात्रा गाइडों पर ऐसा करने में महीने या सालों तक लग सकते हैं। अगर किसी को किसी लेख में कोई गलती नज़र आती है, या फिर कोई रेस्टोरेंट या होटल बंद हो गया हो, वे पृष्ठ को खुद बदल सकते हैं। यह तरीका किसी छापे गए यात्रा गाइड पर सुधार करने की प्रक्रिया से तो बेहतर है।
  • साधारण गाइडों पर किसी को एक अनुभवी लेखक होने की ज़रूरत है, जबकि विकियात्रा पर किसी भी आवश्यकता को पूरा करने की ज़रूरत नहीं। अगर आप लेखन में उतने अच्छे नहीं भी हैं, यहाँ पर आपका स्वागत है। साथ ही, कोई भी निर्धारित काम नहीं होता, जिसका मतलब है कि आप दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी लेख लेकर उसे तुरंत संपादित कर सकते हैं।
  • विकियात्रा में लिखना बहुत ही आसान है, बस किसी लेख पर जा कर उसमें "सम्पादन" पर क्लिक करें और योगदान शुरू करें। यहाँ ऊँचे पद के सदस्यों से संपादनों के निरीक्षण की कोई ज़रूरत नहीं, क्योंकि निरीक्षण तो जो भी लेख को पढ़ता है, वही कर लेता है और अगर कोई गलती सामने आती है, तो पाठक ही इसे ठीक कर सकते हैं। यानी कि विकियात्रा अपने आप को ठीक कर सकती है: समय के साथ-साथ, कई योगदानों के साथ लेख सुधरते जाते हैं। टिप्पणियों का अनुरोध करने वाले या फिर संपादन के बारे में दूसरों की राय जानने वाले सदस्यों के लिए एक पूरी अर्थव्यवस्था उपलब्ध है। अगर समुदाय बर्बरता को जल्दी से मिटा देती है या फिर उनपर प्रश्न करती है – या फिर आवश्यक जगहों पर शब्दावली और प्रारूप को सुधारती है, (ज़्यादातर मामलों में) हम चाहेंगे कि आप सीधे जाकर आवश्यक बदलाव कर लें। यह काफ़ी दक्ष है; हमारा कार्य साधारण गाइड पुस्तकों से ज़्यादा महत्वपूर्ण बोध होता है।
  • विकिपीडिया पर हर वाक्य के लिए एक स्रोत प्रदान करना ज़रूरी है, मगर विकियात्रा पर आप किसी भी जगह के बारे में न्यायी रूप से तथ्य प्रकट कर सकते हैं। विकियात्रा:विकियात्रा और विकिपीडिया देखें।
  • और आखिर में यह प्रसिद्ध विकिपीडिया का संबंधी परियोजना है – यानी विकियात्रा विकिमीडिया संस्थान का हिस्सा है, जो एक विशाल संगठन है जो सभी के लिए मुक्त ज्ञान को समर्थित करता है।

विकियात्री[सम्पादन]

विकियात्री विकियात्रा के यात्रा लेखक, और इसके योगदानकर्ताओं के वैश्विक समुदाय के सदस्य हैं। विकियात्री कोई विशेष गुप्त संगठन या सीमित समूह नहीं है। हम आपके जैसे ही लोग हैं। हममें से कुछ यात्रा में रूचि रखते हैं, कुछ अपने स्थानीय समुदायों में रूचि रखते हैं, जबकि कुछ लोगों को विकि की देखभाल और संगठन करना पसंद है। हमारे बीच एक बात समान है कि हम अपना ज्ञान पूरी दुनिया के यात्रियों को बाँटना चाहते हैं। आप इसी वक़्त एक विकियात्री बन सकते हैं! इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हमें आपकी मदद चाहिए। हमारा रास्ता अब भी काफ़ी लंबा है – और आपका हर योगदान हमें इस पथ पर आगे ले जाता है।

ये भी देखें[सम्पादन]