इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

उत्तर अफ्रीका में

टूनीसिया (अरबी: تونس‎) उत्तरी अफ्रीका का एक देश है। इसे आधिकारिक रूप से गणतांत्रिक टूनीसिया (अरबी: الجمهورية التونسية‎ अल-जुम्हूरियाह अत-टूनीसिया) कहा जाता है। यह उत्तरी अफ्रीका में क्षेत्र के अनुसार बहुत ही छोटा है।

क्षेत्र[सम्पादन]

उत्तरी टूनीसिया (अरियाना, बेजा, बेन एरुस, बजेर, जेन्डोबा, महीदिया, मोनौबा, मोनास्टिर, नेबुल, सिलियाना, सॉस, टुनिस और ज़गौआन)
यह सभी उत्तर के तटीय इलाकों और पहाड़ों, कई सारे लोकप्रिय रिसोर्ट आदि का केंद्र है।
मध्य तटीय टूनीसिया (गबेस, मदनीन, स्फक्स, सिदी बौजिद)
यहाँ आपको दक्षिण में रिजोर्ट देखने को मिलेगा और साथ ही लीबिया में जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है।
सहारा टूनीसिया (गफ्सा, कैरौन, कैसरीन, केबिली, केफ, ततौइन, टोजेयुर)
सहारा का तटवर्ती इलाका है, जिसमें आपको चट्टानी मैदान, ढेले, रेगिस्तान और कई सारे प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का ठिकाना मिलेगा।

परिचय[सम्पादन]

इतिहास[सम्पादन]

इसका इतिहास बहुत समृद्ध था।

मौसम[सम्पादन]

इसका उत्तरी भाग में तापमान बहुत सामान्य होता है। शीत ऋतु में यहाँ वर्षा होती है और ग्रीष्म ऋतु में मौसम बहुत सूखा और गरम होता है। इसके अलावा दक्षिण भाग में रेतीला स्थान है।

पर्यटन[सम्पादन]

छुट्टी[सम्पादन]

यात्रा[सम्पादन]

विमान द्वारा[सम्पादन]

टोजर हवाई अड्डा

टूनीसायर यहाँ का राष्ट्रीय विमान है। इसका मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ट्यूनिस के पास स्थित है। आप हवाई अड्डे से टैक्सी के द्वारा ट्यूनिस के मध्य स्थान पर जा सकते हैं। आप इसके अलावा बस से भी जा सकते हो, जो हर आधे घंटे के बाद आते रहता है। इसमें वाई-फाई की सुविधा भी है, लेकिन उसके लिए पैसे देने पड़ते हैं।

यहाँ खाने के सामान, जैसे चाय इत्यादि बहुत महंगे दाम में मिलते हैं। आप केवल तीन मिनट की दूरी तय कर के अपने लिए सस्ता और अच्छा भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

रेल द्वारा[सम्पादन]

नाव द्वारा[सम्पादन]

मुद्रा[सम्पादन]

खरीदें[सम्पादन]

इसकी राष्ट्रीय मुद्रा टूनीसियाई दीनार है, जिसे "دينار" या "DT" से दिखाया जाता है। सामान्य नोटों में सबसे अधिक उपयोग 5 दीनार (हरा), 10 दीनार (नीला या कत्था), 20 दीनार (बैंगनी लाल), 30 दीनार (नारंगी) और 50 दीनार (हरा और बैंगनी) का उपयोग किया जाता है।

खाना[सम्पादन]

हरिसा, एक प्रकार का भोजन

टूनीसिया के व्यंजन मध्य पूर्वी व्यंजनों से काफी हद तक समान होते हैं। मुख्य रूप से उत्तरी अफ्रीकी मघरेब परंपरा के अनुसार बनाए जाते हैं। इसमें भोजन के रूप में सबसे अधिक रीढ़ की हड्डी के साथ बनाए जाते हैं। इसमें कई अलग अलग तरह की चीजें डाली जाती है जैसे मिर्च की चटनी और जैतून का तो देश में प्रचुर मात्रा में उपयोग किया जाता है। यहाँ एक पकवान का मोरोक्को के पकवान समान ही नाम है, लेकिन इसे मटन के साथ और कई अलग अलग सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसमें अंडे और पनीर का भी उपयोग किया जाता है। यहाँ मांस से बने व्यंजन और समुद्री भोजन बहुतायत से मिलता है। लेकिन बंद भोजन उतना अधिक नहीं मिलता है। इसके लिए आप मुख्य बाजार या भोजनालय में जा सकते हैं।

पीना[सम्पादन]

एक प्रगतिशील किन्तु मुस्लिम देश होने के कारण यहाँ शराब प्रतिबंधित है। परन्तु उतना भी नहीं की आप प्राप्त न कर सकें। यह लाइसेन्स के साथ कुछ बहुत महँगे भोजनालयों अथवा दुकानों (आपणों) से प्राप्त कर सकते हैं। कुछ बड़े बाज़ार भी शराब बेचते हैं।

सोना[सम्पादन]

टूनीसिया में बहुत सारे होटल हैं और बहुत से छोटे होटल प्रमुख शहरों में पाये जाते हैं। इसमें सबसे अधिक होटल सड़कों से जुड़े होते हैं। आप चाहें तो कोई कमरा या मकान किराये पर ले सकते हैं। यहाँ आप सुसज्जित मकान विशेष रूप से गर्मियों में ले सकते हैं।

यहाँ आने के लिए पहले ऑनलाइन या फोन के द्वारा पहले ही बताने की सलाह दी जाती है, जिससे व्यवस्था करने में आसानी हो। यदि आप बहुत पैसे वाले होटल में रुक रहे हैं तो इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वैसे कई होटल के वेबसाइट भी नहीं होते हैं। यदि आप फ्रांसीसी में बात करते हैं तो कार्य बहुत आसानी से हो सकता है।

सुरक्षा[सम्पादन]

महिला यात्री[सम्पादन]

कई बार किसी महिला यात्री द्वारा यात्रा करने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कि घटनाएँ हुई हैं। यदि आप जोड़े में हैं तो जितना हो सके उतना एक साथ ही रहें। तंग करने में आम तौर पर विचित्र शब्दों का उपयोग होता है, और कभी कभी स्पर्श भी करते हैं। लेकिन लगातार ऐसा होना कष्टप्रद हो सकता है।

धोखाधड़ी[सम्पादन]

कई यात्रा करने वालों ने इस समस्या के बारे में बताया है कि कई बार लोग किसी चीज को बिना किसी कारण खरीदने के लिए बोलते हैं। कोई यदि ना भी बोले तो परिणाम में बहुत बुरी प्रतिक्रिया मिलती है।