
आबेनरा डेनमार्क के जुटलेंड में स्थित एक शहर है। 1 जनवरी 2014 को जनगणना के बाद इनकी जनसंख्या 15,814 थी। आबेनरा डेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ खुले समुद्री तट से है। वर्ष 1948 में इसे आ के स्थान पर Å का उपयोग करने वाले थे, लेकिन इससे शहर के लोगों को भय हुआ कि इससे उनके शहर का नाम किसी भी सूची में नीचे हो जाएगा। बाद में "आ" को विकल्प के रूप में रख लिया गया। लेकिन स्थानीय लोग ज्यादातर "आ" शब्द का ही उपयोग करते हैं और अबेनरा नाम केवल विकल्प बन कर रह गया है।
अन्य जानकारी
[सम्पादित करें]इतिहास
[सम्पादित करें]
डेनमार्क के जुटलैंड में स्थित आबेनरा का उल्लेख बारहवीं शताब्दी में मिलता है, जब इस पर वेंड्स ने आक्रमण कर दिया था। यह मध्य काल में विकसित होने लगा। वर्ष 1240 में इसे व्यापारियों का शहर कहा जाने लगा। 1750 ई॰ से 1864 ई॰ के मध्य यहाँ नाव का आना जाना बहुत हो गया था और इससे व्यापार भी बहुत किया जाने लगा था। इस दौरान इस क्षेत्र का व्यापार चीन, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक फैल गया था। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी लाभ हो रहा था।
वर्ष 1948 में इसके नाम को लेकर चर्चा हुई थी और समिति ने तय किया था कि इसके नाम से "आ" को हटा कर दूसरे लिपि के अक्षर माला से Å ("एबेनरा") को लिया जाये, जो इसका सही उच्चारण होगा। इसे आ के स्थान पर Å का उपयोग करने वाले थे, लेकिन इससे शहर के लोगों को भय हुआ कि इससे उनके शहर का नाम किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय सूची में नीचे हो जाएगा। इस निर्णय के विरोध करने के बाद समिति ने फैसला किया कि "आ" को विकल्प के रूप में रख लिया जाये और "Å" ("एबेनरा") को इसका सही उच्चारण माना जाये। लेकिन स्थानीय लोग ज्यादातर "आ" शब्द का ही उपयोग करने लगे और आज भी इसके नाम में "आ" शब्द का उपयोग होता है।
मौसम
[सम्पादित करें]यहाँ जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक गर्मी होती है। लोगों के लिए यहाँ की अधिकतम गर्मी भी कोई खास नहीं है। गर्मी का मौसम सामान्यतः जून और सितम्बर के मध्य होता है। ग्रीष्म ऋतु में भी रात को मौसम काफी ठंडा हो जाता है और तापमान 10 डिग्री से भी कम हो जाता है। शरद ऋतु नवम्बर से मार्च तक रहता है। इस दौरान दिन का तापमान भी शून्य के आसपास चला जाता है और रात में तो शून्य से भी कम रहता है। वर्षा हेतु कोई खास समय नहीं है। यहाँ हर महीने बारिश होती रहती है और सबसे अधिक बारिश वाला समय शरद ऋतु में होता है।
भाषा
[सम्पादित करें]डेनिश यहाँ की स्थानीय भाषा है। लेकिन यहाँ लगभग सभी लोग जर्मन भाषा को समझ और बोल भी लेते हैं, क्योंकि यहाँ आने वाले अधिकांश पर्यटक जर्मनी से आते हैं। यह पर्यटक गर्मियों के महीने में काफी समय समुद्री तटों के पास गुजरते हैं। यहाँ छोटा सा समूह मूल रूप से जर्मन बोलता है, लेकिन यहाँ सभी बहुभाषी लोग हैं। यदि आप यहाँ आते हैं तो आपके लिए जर्मन या डेनिश भाषा जानना अच्छा रहेगा। वैसे आप यहाँ आ कर भी इन भाषाओं को सीख सकते हैं।
छुट्टी
[सम्पादित करें]यात्रा
[सम्पादित करें]विमान द्वारा
[सम्पादित करें]रेल द्वारा
[सम्पादित करें]नाव द्वारा
[सम्पादित करें]क्या कर सकते हैं
[सम्पादित करें]देखना
[सम्पादित करें]
यह स्थान समुद्र के समीप ही है और आपको आसपास कई सारे समुद्री तट दिखाई दे सकते हैं, जहाँ आप आराम से तैराकी कर सकते हैं, या लेटे रह सकते हैं। यहाँ आपके खेलने और आराम करने की पूरी व्यवस्था होती है। छुट्टियों के समय यदि आप किसी स्थान पर घूमना आराम करना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए सही है।
घूमना
[सम्पादित करें]खरीदना
[सम्पादित करें]खाना
[सम्पादित करें]पुराने समय में आबेनरा को मछलियों के अधिक पकड़े जाने के कारण उसका बाजार कहा जाता था। यहाँ बड़ी संख्या में लोग मछलियों का व्यापार करते हैं। तो यदि आपको मछलियों को खाने में मजा आता है तो आपके लिए यह स्थान बहुत अच्छा है।