इस लेख के लिए GPX फ़ाइल डाउनलोड करें
विकियात्रा से

भारत के नक़्शे पर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी भाग में का एक राज्य है। इसे हिन्दी सिनेमा के कारण भी पहचाना जाता है। महाराष्ट्र में ज्यादातर मराठी भाषा बोली जाती है। महाराष्ट्र में बॉलीवुड यानी भारतीय सिनेमा का मुख्यालय भी है यह मुख्यालय राजधानी मुम्बई में है। महाराष्ट्र में भारत का सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्र भी है। इसके साथ साथ यह सांस्कृतिक रूप से भी अधिक उन्नत और सिंचित क्षेत्रों में से एक है।

क्षेत्र[सम्पादन]

  • पश्चिमी महाराष्ट्र
  • मराठवाड़ा
  • कोंकण
  • विदर्भ
  • खानदेश

परिचय[सम्पादन]

शहर[सम्पादन]

यहाँ नौ प्रमुख शहर हैं। इसमें मुंबई, अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, नांदेड़, नागपुर, नासिक और पुणे है। मुंबई इसकी राजधानी है और भारत का सबसे बड़ा व्यापार क्षेत्र भी यही है।

भाषा[सम्पादन]

यहाँ मुख्य रूप से मराठी भाषा बोली जाती है, लेकिन बहुत से लोग हिन्दी भाषा भी समझ और बोल लेते हैं। साथ ही यहाँ अंग्रेजी भाषा का भी काफी अच्छा चलन है। हिन्दी सिनेमा के प्रभाव के कारण बहुत से गैर-हिन्दी भाषी लोग भी हिन्दी बहुत आसानी से समझने लगे हैं।

देखें[सम्पादन]

दर्शनीय स्थल[सम्पादन]

  • 1 अजन्ता — गुफाएं है जो औरंगाबाद में स्थित है
  • 2 अष्टविनायक — श्री गणेश जी के आठ मंदिर
  • 3 भीमाशंकर — भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक
  • 4 एलोरा — एक विशाल गुफा
  • 5 लोनार — बेसाल्टिक रॉक में पृथ्वी का एकमात्र उल्का गड्ढा है
  • 6 मुल्शी — प्रमुख बांध
  • 7 सेवाग्राम — महात्मा गांधी का "गांव सेवा

उद्यान[सम्पादन]

महाराष्ट्र राज्य में कई सारे उद्यान (Park) भी है जैसे -

  1. चांदली राष्ट्रीय उद्यान
  2. गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
  3. नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान
  4. संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (बोरिवली नेशनल पार्क)
  5. ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान

श्रेणी बनाएँ